प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगना जिले में नाव हादसे में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया
July 13th, 09:55 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगना जिले में नाव हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।जब राष्ट्र प्रथम के संकल्प वाली सरकार होती है, तो राष्ट्रीय नायकों को भी उचित सम्मान मिलता है: पीएम मोदी
July 06th, 06:47 pm
पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विचार आज भी एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का दृढ़ता से विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना, भारत के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर पीएम मोदी का संबोधन
July 06th, 06:17 pm
पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विचार आज भी एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का दृढ़ता से विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना, भारत के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
July 06th, 12:21 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट राष्ट्र निर्माता, प्रख्यात शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था।प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 25th, 11:13 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक का सेवा में शामिल होना भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक: कोलकाता में पीएम मोदी
June 21st, 12:51 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित नौसैनिक जहाज - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय
June 21st, 12:50 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता से खास झलकियां
June 21st, 06:46 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर वे मानवता के लिए भारत के इस अनमोल उपहार का उत्सव मनाने के लिए जीवन के हर क्षेत्र से आए हजारों प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को संतुलन, कल्याण और मानवीय एकता का मार्ग बताया। इसके साथ ही, उन्होंने इस साल की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' को भी रेखांकित किया।योग सबको जोड़ता है और एकता का संदेश देता है: कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी
June 21st, 06:45 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर पीएम मोदी का संबोधन
June 21st, 06:30 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।बंगाल का गौरव लौटाने का कार्य आरंभ: पश्चिमबंग दिवस समारोह में पीएम मोदी
June 20th, 05:13 pm
हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर हुगली में आयोजित समारोह में भाग लिया
June 20th, 05:00 pm
हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 22nd, 05:47 pm
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए जाना जाता है, वैसे ही भारत लोटस के लिए प्रसिद्ध है: द हेग में पीएम मोदी
May 16th, 01:30 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया
May 16th, 01:20 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।