प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

August 20th, 09:37 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीफोन पर की अहम चर्चा

August 06th, 06:55 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

July 30th, 07:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और विभिन्न मंत्रालयों व विभागों द्वारा उठाए गए कदमों के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह चौथी विशेष बैठक थी।

संसद का सुचारु संचालन और देश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प समय की जरूरत: पीएम मोदी

July 20th, 10:30 am

संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में देश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.7% की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र सुचारु रूप से चलना चाहिए और देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि भारत की विकास यात्रा को और गति मिल सके।

संसद के मानसून सत्र 2026 की शुरुआत पर पीएम मोदी का संबोधन

July 20th, 10:00 am

संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में देश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.7% की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र सुचारु रूप से चलना चाहिए और देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि भारत की विकास यात्रा को और गति मिल सके।

भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट

July 11th, 07:59 am

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।

नए भारत की इच्छाशक्ति ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से निपटने में मदद की: राजस्थान के बालोतरा में पीएम मोदी

July 04th, 12:50 pm

राजस्थान के बालोतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने राजस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, जिसमें राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण, कनेक्टिविटी का विस्तार, वाटर प्रोजेक्ट्स, रिन्यूएबल एनर्जी और रोजगार की पहल शामिल हैं। उन्होंने ग्लोबल क्राइसिस के दौरान एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के भारत के प्रयासों के बारे में भी बात की और आत्मनिर्भर भारत के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

July 04th, 12:30 pm

राजस्थान के बालोतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने राजस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, जिसमें राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण, कनेक्टिविटी का विस्तार, वाटर प्रोजेक्ट्स, रिन्यूएबल एनर्जी और रोजगार की पहल शामिल हैं। उन्होंने ग्लोबल क्राइसिस के दौरान एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के भारत के प्रयासों के बारे में भी बात की और आत्मनिर्भर भारत के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत

June 30th, 09:29 pm

पीएम मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन ने उन्हें पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम और आगे की दिशा से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया, संवाद और कूटनीति के महत्व को दोहराया तथा हॉर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से समुद्री आवाजाही और वैश्विक व्यापार की निर्बाध स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

June 28th, 11:30 am

‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया

June 23rd, 10:30 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 18th, 05:04 am

फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।

G7 समिट में पीएम मोदी ने संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर रखा भारत का पक्ष

June 18th, 05:00 am

पीएम मोदी ने G7 समिट में सभी के लिए संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ को पुनर्जीवित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए भारत के इंक्लूसिव ग्रोथ मॉडल पर जोर दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी और व्यापार को गति देने के लिए इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसी पहलों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों को अधिक मजबूत समर्थन देने की आवश्यकता बताई और कनेक्टिविटी, व्यापार तथा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में गहरे सहयोग का आह्वान किया।

भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी मानवता के लिए इंक्लूजन, स्केल और डेमोक्रेटिक एंपावरमेंट की स्टोरी है: G7 समिट के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी

June 17th, 06:07 pm

फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान, पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत के आधार पर पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और अवसरों को जोड़ने वाले कॉरिडोर बनाने के मकसद से G7 की पूंजी, भारत के टैलेंट और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को मिलाकर 'इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड' (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा।

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की मुलाकात

June 17th, 05:34 pm

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की और भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। चूंकि 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, शिक्षा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 17th, 12:38 am

फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई प्रगति और सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।

G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री की UK के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

June 17th, 12:36 am

फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-UK संबंधों में आई मजबूती की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विजन 2035 के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया और 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट' के जल्द लागू होने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया

June 15th, 01:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के अमीर से बातचीत की

June 09th, 03:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

May 23rd, 04:20 pm

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कई मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया भी साझा किया। पीएम ने शांति प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।