प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में हम सभी केरल के लोगों के साथ खड़े हैं
August 10th, 10:58 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि केंद्र सरकार भूस्खलन से प्रभावित वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, वायनाड में भूस्खलन से हम सभी दुखी हैं। जब से यह त्रासदी सामने आई है, मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं। केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी संसाधन जुटाए हैं। आज मैंने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया और हवाई सर्वेक्षण भी किया।सरकार और देश वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ: पीएम मोदी
August 10th, 07:40 pm
पीएम मोदी ने केरल के वायनाड में हवाई सर्वेक्षण के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में घायल लोगों से मुलाकात और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा है कि हमारी प्रार्थनाएँ भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं और केन्द्र सरकार हर प्रकार की सहायता और राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है।प्रधानमंत्री ने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया
August 10th, 07:36 pm
पीएम मोदी ने केरल के वायनाड में हवाई सर्वेक्षण के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में घायल लोगों से मुलाकात और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा है कि हमारी प्रार्थनाएँ भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं और केन्द्र सरकार हर प्रकार की सहायता और राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है।प्रधानमंत्री ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
July 30th, 10:30 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।