प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा
February 24th, 05:34 pm
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की
December 31st, 08:11 pm
पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।पीएम ने 49वीं PRAGATI मीटिंग की अध्यक्षता की
September 24th, 09:56 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 49वीं PRAGATI मीटिंग में; खनन, रेलवे और जल संसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹65,000 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाले आठ महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। पीएम ने अधिकारियों से नागरिकों के लिए जीवन-सुगमता और उद्यमों के लिए कारोबारी-सुगमता के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु result-oriented अप्रोच अपनाने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में प्रगति की 48वीं बैठक संपन्न हुई
June 25th, 09:11 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में प्रगति की 48वीं बैठक आयोजित की गई। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों को सम्मिलित करते हुए सक्रिय शासन और समय पर परियोजनाओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए आईसीटी आधारित एक बहु-मॉडल मंच है।कैबिनेट ने FY25-26 के लिए कमांड एरिया डेवलपमेंट और वॉटर मैनेजमेंट के मॉडर्नाइजेशन को मंजूरी दी
April 09th, 03:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) की उप-योजना के रूप में कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन (एम-सीएडीडब्ल्यूएम) के आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी। इस योजना का आरंभिक कुल परिव्यय 1600 करोड़ रुपये है।भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं: जयपुर में पीएम
December 17th, 12:05 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लिया
December 17th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।कैबिनेट ने ₹2,000 करोड़ के आवंटन के साथ ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दी
September 11th, 08:19 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दो वर्षों के लिए ₹2,000 करोड़ के परिव्यय के साथ ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दे दी है। इस मिशन के अंतर्गत भारत के मौसम और जलवायु-संबंधी विज्ञान, अनुसंधान एवं सेवाओं को बेहतर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक बहुआयामी और परिवर्तनकारी पहल होने की परिकल्पना की गई है।हमारे लिए राष्ट्र निर्माण एक निरंतर चलने वाला महायज्ञ है : पीएम मोदी
May 12th, 12:35 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश का विकास, कन्विक्शन है, कमिटमेंट है। हमारे लिए राष्ट्र निर्माण, एक निरंतर चलने वाला महायज्ञ है। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए लाभार्थियों से बातचीत भी की।प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
May 12th, 12:34 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश का विकास, कन्विक्शन है, कमिटमेंट है। हमारे लिए राष्ट्र निर्माण, एक निरंतर चलने वाला महायज्ञ है। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए लाभार्थियों से बातचीत भी की।बीजेपी का संकल्प पत्र कर्नाटक को देश का नंबर वन स्टेट बनाने का रोडमैप : पीएम मोदी
May 02nd, 11:30 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी कर्नाटक बीजेपी को उनके संकल्प पत्र पर बधाई देते हुए कहा कि इसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन स्टेट बनने का रोडमैप है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लूप्रिंट है। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर है। कांग्रेस और जेडीएस से कर्नाटक के लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं।पीएम मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग, होसपेट और सिंधानुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया
May 02nd, 11:00 am
पीएम मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग, होसपेट और सिंधानुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक बीजेपी को संकल्प पत्र पर बधाई देते हुए कहा कि इसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन स्टेट बनने का रोडमैप है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लूप्रिंट है। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर है। कर्नाटक के लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं, ये दोनों परिवारवादी हैं।आजादी के अमृतकाल में देश ‘जल को कल’ के रूप में देख रहा है : पीएम मोदी
February 16th, 01:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मा कुमारियों द्वारा जल-जन अभियान के शुभारंभ का हिस्सा बनने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अपने संबोधन में पीएम ने कहा,आजादी के अमृतकाल में आज देश ‘जल को कल’ के रूप में देख रहा है। जल रहेगा, तभी आने वाला कल भी रहेगा और इसके लिए हमें मिलकर आज से ही प्रयास करने होंगे। मुझे संतोष है कि जल संरक्षण के संकल्प को अब देश एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहा है।प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से 'जल-जन अभियान' के शुभारंभ को संबोधित किया
February 16th, 12:55 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मा कुमारियों द्वारा जल-जन अभियान के शुभारंभ का हिस्सा बनने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अपने संबोधन में पीएम ने कहा,आजादी के अमृतकाल में आज देश ‘जल को कल’ के रूप में देख रहा है। जल रहेगा, तभी आने वाला कल भी रहेगा और इसके लिए हमें मिलकर आज से ही प्रयास करने होंगे। मुझे संतोष है कि जल संरक्षण के संकल्प को अब देश एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहा है।हमारी सरकार साइंस बेस्ड डेवलपमेंट की सोच के साथ काम कर रही है : पीएम मोदी
September 10th, 10:31 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में आयोजित 'केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है।प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन' का उद्घाटन किया
September 10th, 10:30 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में आयोजित 'केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है।प्रधानमंत्री 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर
April 16th, 02:36 pm
पीएम मोदी 18 से 20 अप्रैल, 2022 तक गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे, बनासकांठा के दियोदर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे।भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट
March 17th, 08:30 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन 21 मार्च 2022 को दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों नेता व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति का जायजा लेंगे। शिखर सम्मेलन, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विविध क्षेत्रों में नई पहल और सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।भाजपा और उत्तराखंड के बीच का रिश्ता, हमारी विरासत है : पीएम मोदी
February 12th, 01:31 pm
चुनाव प्रचार को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। राज्य के लोगों की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने दोहराया, उत्तराखंड ने रिकॉर्ड समय में शत प्रतिशत आबादी का सिंगल डोज वैक्सीनेशन करके दिखाया है। इस जागरूकता और निष्ठा के लिए मैं यहां के लोगों को बधाई देता हूं। मैं आपके युवा मुख्यमंत्री धामी जी को बधाई देता हूं। आपके सीएम के काम ने ऐसे लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो कहते थे कि पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन नहीं पहुंच सकती।पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया
February 12th, 01:30 pm
चुनाव प्रचार को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। राज्य के लोगों की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने दोहराया, उत्तराखंड ने रिकॉर्ड समय में शत प्रतिशत आबादी का सिंगल डोज वैक्सीनेशन करके दिखाया है। इस जागरूकता और निष्ठा के लिए मैं यहां के लोगों को बधाई देता हूं। मैं आपके युवा मुख्यमंत्री धामी जी को बधाई देता हूं। आपके सीएम के काम ने ऐसे लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो कहते थे कि पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन नहीं पहुंच सकती।