प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे
May 09th, 11:17 am
पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।एनडीए के विजय रथ को जनता तेजी से आगे ले जा रही है: वारंगल में पीएम मोदी
May 08th, 10:20 am
दिन की दूसरी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, वारंगल मेरे दिल में और भाजपा की यात्रा में, एक विशेष स्थान रखता है। 40 साल पहले, जब भाजपा के पास केवल 2 सांसद थे, उनमें से एक हनमकोंडा से था। हम आपके आशीर्वाद और स्नेह को कभी नहीं भूल सकते। जब भी हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वारंगल के लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया।