रूस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात

May 14th, 04:43 pm

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति जारी रखने के भारत के रुख को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

April 02nd, 07:17 pm

रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे पारस्परिक सहयोग की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों पर संतोष जताया और राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के आवास से जुड़ी खबरों पर चिंता व्यक्त की

December 30th, 12:53 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के आवास पर हमले की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सतत राजनयिक प्रयास ही स्थायी शांति प्राप्त करने का सबसे बेहतर मार्ग हैं और सभी पक्षों से इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखने का आग्रह किया।

असम ने विकास की नई गति पकड़ी है: पीएम मोदी

December 21st, 04:25 pm

कृषि क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, पीएम मोदी ने असम के नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने नए उद्योगों की शुरुआत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण, कृषि में नए अवसरों, चाय बागानों और उनके श्रमिकों की उन्नति के साथ-साथ असम में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने असम की पहचान और संस्कृति को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने असम के नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला

December 21st, 12:00 pm

कृषि क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, पीएम मोदी ने असम के नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने नए उद्योगों की शुरुआत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण, कृषि में नए अवसरों, चाय बागानों और उनके श्रमिकों की उन्नति के साथ-साथ असम में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने असम की पहचान और संस्कृति को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति की स्टेट विजिट के दौरान हुए अहम समझौते

December 05th, 05:53 pm

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान माइग्रेशन एवं मोबिलिटी, हेल्थ, फूड सिक्योरिटी, मैरिटाइम को-ऑपरेशन एवं ध्रुवीय जलक्षेत्र, फर्टिलाइजर, कस्टम एवं कॉमर्स तथा एकेडमिक एवं मीडिया सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू साइन किए गए। 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास हेतु कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।

23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य

December 05th, 05:43 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की स्टेट विजिट पर आए। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में फैले भारत–रूस के बहुआयामी और परस्पर लाभकारी संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। चूँकि इस वर्ष भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसलिए दोनों नेताओं ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के समर्थन को दोहराया है।

भारत और रूस को-इनोवेशन, को-प्रोडक्शन और को-क्रिएशन की नई यात्रा पर साथ चल रहे हैं: इंडिया-रूस बिजनेस फोरम के दौरान पीएम मोदी

December 05th, 03:45 pm

इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने फोरम में शामिल होने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सार्थक चर्चाएँ हुई हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-रूस सहयोग के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित किया

December 05th, 03:30 pm

इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने फोरम में शामिल होने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सार्थक चर्चाएँ हुई हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-रूस सहयोग के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया।

भारत–रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी

December 05th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस की मजबूत और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, दोनों देशों के संबंध ध्रुव तारे की तरह स्थिर रहे हैं। पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य

December 05th, 01:50 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस की मजबूत और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, दोनों देशों के संबंध ध्रुव तारे की तरह स्थिर रहे हैं। पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया

December 05th, 10:30 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।

रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

November 18th, 09:02 pm

रूसी संघ के राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष, महामहिम श्री निकोलाई पात्रुशेव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की, जन्मदिन की बधाई दी

October 07th, 06:43 pm

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की तथा भारत और रूस के बीच Special and Privileged Strategic Partnership को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

रूस के डिप्टी पीएम Dmitry Patrushev ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

September 25th, 08:56 pm

रूस के डिप्टी पीएम Dmitry Patrushev ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कृषि, फर्टिलाइजर्स, फूड-प्रोसेसिंग और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

September 17th, 07:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन किया।

कठिनतम परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं: तियानजिन में पीएम मोदी

September 01st, 01:24 pm

पीएम मोदी ने SCO समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के हालिया घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने रूसी संघ के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 01st, 01:08 pm

पीएम मोदी ने SCO समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के हालिया घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

September 01st, 12:48 pm

चीन के तियानजिन में SCO समिट से इतर, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की, जहाँ यूक्रेन संघर्ष चर्चा का मुख्य विषय रहा। पीएम मोदी ने शांति की दिशा में हाल के प्रयासों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया और रेखांकित किया कि स्थायी शांति का मार्ग खोजना आवश्यक है। व्यापक मानवीय पहलू पर जोर देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्रीय चिंता नहीं, बल्कि मानवता का आह्वान है।

पीएम मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे

August 30th, 04:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर पहले चीन पहुँचे। इस यात्रा के दौरान पीएम, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में Shanghai Cooperation Organisation समिट में भाग लेंगे। समिट के दौरान वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग, राष्ट्रपति पुतिन और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।