पीएम 14 जनवरी को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे

January 13th, 11:14 am

पीएम मोदी, 14 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में IMD के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। वे भारत को वेदर-रेडी, क्लाइमेट-स्मार्ट राष्ट्र बनाने के लिए ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ करेंगे तथा क्लाइमेट रेजिलिएंस और एडैप्टेशन के लिए IMD Vision-2047 डॉक्यूमेंट जारी करेंगे।