2024 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 19th, 08:34 pm
भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2024 बैच के ट्रेनी अधिकारियों ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर ‘विश्वबंधु’ के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करने में राजनयिकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बल दिया कि भावी राजनयिकों के रूप में ट्रेनी अधिकारी, इस लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगे।