विशाखापत्तनम में आयोजित योग दिवस समारोह की तस्वीरें

June 21st, 09:46 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कई योग साधकों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग ने सभी को एकजुट किया है और यह सीमाओं, पृष्ठभूमि, उम्र तथा क्षमता से परे सभी के लिए है।

भारत आज दुनिया के उन देशों में शामिल, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर तेज गति से आधुनिक हो रहा है: अमरावती, आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी

May 02nd, 03:45 pm

पीएम मोदी ने अमरावती, आंध्र प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमरावती को तेजी से विकसित करने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग दे रही है। भारत को स्पेस पावर के रूप में स्थापित करने में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नागयालंका में नवदुर्गा टेस्टिंग रेंज, भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में ₹58,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

May 02nd, 03:30 pm

पीएम मोदी ने अमरावती, आंध्र प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमरावती को तेजी से विकसित करने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग दे रही है। भारत को स्पेस पावर के रूप में स्थापित करने में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नागयालंका में नवदुर्गा टेस्टिंग रेंज, भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा हमारा संकल्प है: विशाखापत्तनम में पीएम मोदी

January 08th, 05:45 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का विकास, एनडीए सरकार का विजन है और आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करना सरकार का संकल्प है।

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

January 08th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का विकास, एनडीए सरकार का विजन है और आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करना सरकार का संकल्प है।

संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अटूट आस्था जताने के लिए देशवासियों का आभार: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

June 30th, 11:00 am

'मन की बात' के 111वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के बाद राष्ट्र के साथ फिर से जुड़ने पर खुशी जताई, भारत की लोकतांत्रिक भावना का जश्न मनाया, 'हूल दिवस' के महत्व पर प्रकाश डाला और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए वैश्विक प्रशंसा, आगामी पेरिस ओलंपिक और स्थानीय उद्यमशीलता की सफलताओं पर भी चर्चा की।

देश हो या प्रदेश, आज एनडीए ही विकास की एकमात्र गारंटी: राजमंड्री में पीएम मोदी

May 06th, 03:45 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमंड्री में एक विशाल रैली को संबोधित किया। भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार में, भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है, लेकिन विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कांग्रेस तथा वाईएसआर कांग्रेस की नकारात्मकता से दूर रहने और मौजूदा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के राजमंड्री और अनकापल्ली में चुनाव रैली को संबोधित किया

May 06th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमंड्री और अनकापल्ली में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार में, भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है, लेकिन विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। अनकापल्ली में उन्होंने कहा, आज भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ये गौरव हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर रहा है।

विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण एनडीए का लक्ष्य: पीएम मोदी

March 17th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एनडीए गठबंधन, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसका लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है। आम चुनाव में चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके तीसरे टर्म में देश और भी बड़े निर्णय लेगा।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु में विशाल जनसभा को संबोधित किया

March 17th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एनडीए गठबंधन, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसका लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है। आम चुनाव में चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके तीसरे टर्म में देश और भी बड़े निर्णय लेगा।

80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त राशन की योजना को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा: पीएम मोदी

November 04th, 01:40 pm

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने माताओं-बहनों, युवा और किसानों के सपनों को साकार करने की दृष्टि से लैस भाजपा के संकल्प-पत्र को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लूट के हर मौके को भुनाने वाली इस पार्टी ने 'महादेव' के नाम को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्ग में जनसभा को संबोधित किया

November 04th, 01:05 pm

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने माताओं-बहनों, युवा और किसानों के सपनों को साकार करने की दृष्टि से लैस भाजपा के संकल्प-पत्र को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लूट के हर मौके को भुनाने वाली इस पार्टी ने 'महादेव' के नाम को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री पहली अक्टूबर को तेलंगाना जाएंगे

September 29th, 02:15 pm

पीएम मोदी 1 अक्टूबर, 2023 को तेलंगाना जाएंगे। प्रधानमंत्री, राज्य के महबूबनगर जिले में; सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा, यह स्थानीय खिलौनों के लिए मुखर (वोकल फॉर लोकल) होने का समय है

August 30th, 03:43 pm

मन की बात के नवीनतम संबोधन में,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी ऑफ़ गांधीनगर,महिला और बाल विकास मंत्रालय,शिक्षा मंत्रालय और सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ, बच्चों के लिए नए खिलौने उपलब्ध कराने और भारत किस प्रकार खिलौना उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बन सकता है के बारे में अपने विचार साझा किये।

आज देशहित में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं, इसलिए विरोधी मुझे हटाना चाहते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

March 01st, 07:05 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विशाखापट्नम, देश और आंध्रप्रदेश के हज़ारों युवाओं के सपनों का शहर है। यहां के लोगों के लिए उज्जवल भविष्य का निर्माण करना, उनकी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का निरंतर प्रयास करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए वो क्या करेंगे, देश के लिए उनके पास क्या एजेंडा है, ये बताने के बजाय वो मोदी को हटाने का ही शोर मचा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम में जनसभा को संबोधित किया

March 01st, 07:03 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विशाखापट्नम, देश और आंध्रप्रदेश के हज़ारों युवाओं के सपनों का शहर है। यहां के लोगों के लिए उज्जवल भविष्य का निर्माण करना, उनकी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का निरंतर प्रयास करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए वो क्या करेंगे, देश के लिए उनके पास क्या एजेंडा है, ये बताने के बजाय वो मोदी को हटाने का ही शोर मचा रहे हैं।

जापान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल नकातानी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

July 14th, 06:02 pm