कैबिनेट ने ओडिशा में NH-326 के ₹1,526.21 करोड़ के अपग्रेडेशन को मंजूरी दी

December 31st, 03:11 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 को मौजूदा 2-लेन से पक्के शोल्डर के साथ 2-लेन में चौड़ा और मजबूत करने के 1,526.21 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय समुदायों, उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन केंद्रों को लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब की शुरुआत का स्वागत किया

October 14th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गीगावाट-स्तर के डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सहित यह बहुआयामी निवेश, विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में देश की स्थिति मज़बूत होगी।

मन की बात: पीएम मोदी ने आपातकाल को याद किया, संविधान के रक्षकों को किया नमन

June 29th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता और दुनिया भर में योग कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बारे में बात की। उन्होंने तीर्थयात्रियों द्वारा की जाने वाली पवित्र यात्राओं, आपातकाल लागू होने, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता और प्रकृति संरक्षण के महत्व सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। पीएम ने वियतनाम में पूजनीय भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर बात की, जिन्हें भारत से भेजा गया था।

प्रधानमंत्री ने योग आंदोलन को सुदृढ़ करने में आंध्र प्रदेश की योगंधरा पहल की सराहना की

June 22nd, 02:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के लोगों की दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए उनकी प्रेरक प्रतिबद्धता की सराहना की, जिससे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और बढ़ावा मिलेगा।

आइए, हम सब योग को एक जन-आंदोलन बनाएं; जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए: पीएम मोदी

June 21st, 07:06 am

पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया और योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने उस पल को याद किया जब भारत ने UN में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार रखा था। उन्होंने बताया कि ‘योगांध्र अभियान’ में दो करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं, जो जन-भागीदारी की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योग, व्यक्ति को 'मैं' से 'हम' की ओर ले जाता है।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया

June 21st, 06:30 am

पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया और योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने उस पल को याद किया जब भारत ने UN में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार रखा था। उन्होंने बताया कि ‘योगांध्र अभियान’ में दो करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं, जो जन-भागीदारी की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योग, व्यक्ति को 'मैं' से 'हम' की ओर ले जाता है।

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

June 19th, 05:48 pm

पीएम मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे बिहार के सीवान जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।

आज हर भारतीय का एक ही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है – ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

May 25th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों द्वारा दिखाए गए पराक्रम की सराहना की, जिसने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की, जिसमें महाराष्ट्र का एक गाँव, जहाँ पहली बार बस पहुँची है, शेरों की बढ़ती आबादी, सिक्किम की पारंपरिक बुनाई और ड्रोन दीदी शामिल हैं। पीएम ने शहद उत्पादन और मधुमक्खियों को बचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री 1 और 2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

April 30th, 03:42 pm

पीएम मोदी 1-2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे मुंबई में WAVES 2025 का उद्घाटन करेंगे, केरल में विझिंजम पोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। एंटरटेनमेंट से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी का यह दौरा; भारत के इनोवेशन, लॉजिस्टिक्स और डेवलपमेंट के ग्लोबल हब के रूप में उभरने को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

April 30th, 09:53 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान है: प्रधानमंत्री

January 17th, 05:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान है। श्री मोदी ने कहा, कल कैबिनेट बैठक में प्लांट के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी अंश राशि सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री 8-9 जनवरी को आंध्र प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

January 06th, 06:29 pm

पीएम मोदी, 8-9 जनवरी 2025 को आंध्र प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे। विशाखापत्तनम में वे NTPC ग्रीन हाइड्रोजन हब, कृष्णापटनम इंडस्ट्रियल एरिया और प्रमुख रेलवे, रोड और हेल्थकेयर परियोजनाओं सहित ₹2 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ओडिशा में प्रधानमंत्री, भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे और प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के कामारेड्डी और महेश्वरम में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 25th, 02:15 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी और महेश्वरम में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग बीते 9 वर्षों में कुशासन का पर्याय बन गई BRS और बीते 7 दशक से इस क्षेत्र का तिरस्कार करने वाली कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा के प्रति विश्वास तेजी से बढ़ रहा है और भाजपा ही राज्य की आकांक्षाओं के लिए काम करने वाली एकमात्र भरोसेमंद पार्टी है।

भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर में दुनिया की मैरीटाइम इंडस्ट्री के कायाकल्प का सामर्थ्य: पीएम मोदी

October 17th, 11:10 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत मैरीटाइम क्षमता, देश और दुनिया को लाभ पहुंचाती है और इसी सोच के साथ उनकी सरकार, बीते 9 वर्षों से मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन किया

October 17th, 10:44 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत मैरीटाइम क्षमता, देश और दुनिया को लाभ पहुंचाती है और इसी सोच के साथ उनकी सरकार, बीते 9 वर्षों से मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर से तेलंगाना में ट्रेड, टूरिज्म और इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा: पीएम मोदी

October 01st, 02:43 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना जैसे लैंड लॉक्ड स्टेट के लिए सड़क और रेल कनेक्टिविटी की बहुत आवश्यकता है, जिससे यहां के उत्पादों को समुद्री तट तक पहुंचाया जा सके और उनके निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रधानमंत्री ने महबूबनगर, तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

October 01st, 02:42 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना जैसे लैंड लॉक्ड स्टेट के लिए सड़क और रेल कनेक्टिविटी की बहुत आवश्यकता है, जिससे यहां के उत्पादों को समुद्री तट तक पहुंचाया जा सके और उनके निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

छत्तीसगढ़ देश के विकास का पावरहाउस : रायगढ़ में पीएम मोदी

September 14th, 03:58 pm

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेल क्षेत्र की कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ को देश के विकास का पावर हाउस बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई देश तभी आगे बढ़ेगा जब उसकी शक्तियां पूरी ताकत से काम करेंगी।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

September 14th, 03:11 pm

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेल क्षेत्र की कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ को देश के विकास का पावर हाउस बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई देश तभी आगे बढ़ेगा जब उसकी शक्तियां पूरी ताकत से काम करेंगी।

यह इंडिया मोमेंट है: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में पीएम मोदी

March 18th, 11:17 pm

पीएम मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज दुनिया भर में जिस 'इंडिया मोमेंट' की चर्चा हो रही है, वह सामान्य नहीं है, खासकर जब सौ वर्षों में सबसे बड़ी महामारी के साथ- साथ दो देशों के बीच चल रहे युद्ध दुनिया पर छाई हुई है। पीएम ने कहा, एक नया इतिहास लिखा जा रहा है और हम सब साक्षी बन रहे हैं।