डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष : पीएम मोदी बोले- इस पहल ने विकसित भारत की नींव को किया मजबूत
July 01st, 12:04 pm
'डिजिटल भारत' के 11 वर्ष पूरे होने पर, पीएम मोदी ने बताया कि कैसे इस पहल ने गवर्नेंस को बदला है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और टेक्नोलॉजी को 'ईज ऑफ लिविंग' का एक अहम माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने इनोवेशन को मजबूत किया है, विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं और विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की
June 20th, 08:54 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गाँव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए
June 20th, 08:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर गाँव में कौशल केंद्र का दौरा किया और कौशल विकास पर ध्यान देने की सराहना की
June 20th, 08:49 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर गांव में एक कौशल विकास केंद्र का दौरा किया।प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर गाँव में स्कूल का दौरा किया, शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला
June 20th, 08:44 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहाड़पुर गाँव में एक स्कूल का दौरा करके उन्हें बेहद खुशी मिली।प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की
June 11th, 08:09 pm
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश भर में युवाओं के सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास, AI-आधारित विकास, MSME, डिफेंस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और समावेशी मानव विकास के महत्व पर भी जोर दिया।कैबिनेट ने 6 राज्यों में फैले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
May 05th, 07:14 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹23,437 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। पीएम के ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर’ विजन के तहत ये प्रोजेक्ट्स लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही को आसान बनाएंगे। साथ ही, देश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर करेंगे।शांति और उद्यमिता के लिए प्रसिद्ध सिक्किम तेज विकास की राह पर : Sikkim @50 पर पीएम मोदी
April 28th, 10:25 am
सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया
April 28th, 10:15 am
सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।हरिवंश जी देश को प्रगति की राह पर बड़ी छलांग लगाने का भरोसा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं: राज्यसभा में पीएम मोदी
April 17th, 11:10 am
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया
April 17th, 11:00 am
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।TMC नॉर्थ बंगाल विरोधी, आदिवासी विरोधी, चाय बागान विरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी पार्टी है: सिलीगुड़ी में पीएम मोदी
April 12th, 01:15 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सिलीगुड़ी में एक जोशीले भाषण के जरिए भाजपा के चुनाव अभियान को नई गति दी। उत्तर बंगाल में आयोजित इस बड़ी रैली में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला और उस पर भ्रष्टाचार, उपेक्षा और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया।सिलीगुड़ी में पीएम मोदी का जोशीला भाषण, भीड़ में दिखा जबरदस्त उत्साह
April 12th, 01:00 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सिलीगुड़ी में एक जोशीले भाषण के जरिए भाजपा के चुनाव अभियान को नई गति दी। उत्तर बंगाल में आयोजित इस बड़ी रैली में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला और उस पर भ्रष्टाचार, उपेक्षा और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया।वंदेमातरम् ने उस विचार को पुनर्जीवित किया, जो हजारों वर्षों से भारतवर्ष की रग-रग में रचा-बसा था:लोकसभा में पीएम मोदी
December 08th, 12:30 pm
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह चर्चा आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने के लिए सभी से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम को सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बनाया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के संकल्प को दोहराया।पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा को संबोधित किया
December 08th, 12:00 pm
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह चर्चा आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने के लिए सभी से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम को सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बनाया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के संकल्प को दोहराया।हमारी सरकार ने भूपेन दा को भारत रत्न देकर, पूर्वोत्तर को देश की प्राथमिकता बनाया: गुवाहाटी, असम में पीएम मोदी
September 13th, 08:57 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इसे एक यादगार दिन और समारोह का हिस्सा बनने को अपना बड़ा सौभाग्य बताया। पीएम ने कहा कि भूपेन दा, जिन्हें प्यार से शुधा कॉन्ठो के नाम से जाना जाता था, ने भारत की एकता, भारत माता के सपनों और करुणा को स्वर दिया। पीएम मोदी ने कहा, भूपेन दा का पूरा जीवन राष्ट्र के लक्ष्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने जन्म शताब्दी वर्ष को उनकी विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।पीएम मोदी ने गुवाहाटी, असम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया
September 13th, 05:15 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इसे एक यादगार दिन और समारोह का हिस्सा बनने को अपना बड़ा सौभाग्य बताया। पीएम ने कहा कि भूपेन दा, जिन्हें प्यार से शुधा कॉन्ठो के नाम से जाना जाता था, ने भारत की एकता, भारत माता के सपनों और करुणा को स्वर दिया। पीएम मोदी ने कहा, भूपेन दा का पूरा जीवन राष्ट्र के लक्ष्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने जन्म शताब्दी वर्ष को उनकी विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।मणिपुर में उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है: चुराचांदपुर में पीएम मोदी
September 13th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में आवास, नल जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवा सहित 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य को पूर्वोत्तर की मणि बताया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास की कुंजी है और तथा कई संघर्षों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया गया है। उन्होंने प्रगति, सम्मान और आपसी समझ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
September 13th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में आवास, नल जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवा सहित 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य को पूर्वोत्तर की मणि बताया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास की कुंजी है और तथा कई संघर्षों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया गया है। उन्होंने प्रगति, सम्मान और आपसी समझ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी
March 12th, 06:07 am
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।