कांग्रेस ने महिला आरक्षण को दशकों तक लटकाए रखा: असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी

April 06th, 11:30 am

असम के डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह जमीन को अपने हितों के लिए “एटीएम” की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने बताया कि बीजेपी-एनडीए; किसानों, आदिवासी समुदायों और चाय बागान से जुड़े परिवारों को जमीन के अधिकार देने के लिए काम कर रही …

कांग्रेस यानी झूठ की दुकान, जनता का अपमान: असम के होजाई में पीएम मोदी

April 06th, 11:20 am

पीएम मोदी ने असम के होजाई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि उनके वादे जमीन पर फेल हो जाते हैं। उन्होंने असम के मतदाताओं को भ्रामक वादों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। साथ ही, अवैध घुसपैठ और उसके असम की पहचान, जमीन एवं रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता भी जताई।

कांग्रेस के शाही परिवार के “नामदार” पराजय की सेंचुरी बनाएंगे: असम के बारपेटा में पीएम मोदी

April 06th, 11:10 am

असम में चुनाव प्रचार जोरों पर है, ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बारपेटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उत्साही जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित असम के विजन पर जोर दिया और शांति, समृद्धि और समावेशी विकास के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 06th, 11:00 am

पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।

कांग्रेस ने हमेशा असम के हितों से समझौता किया: बिस्वनाथ में पीएम मोदी

April 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने असम के बिस्वनाथ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘विकास विरोधी’ और ‘स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार की जड़’ बताया। BJP-NDA सरकार के कामों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है, जिससे असम की विरासत और पर्यावरण की बहाली हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

भाजपा-एनडीए ने कांग्रेस के ‘अन्यायपूर्ण’ सांप्रदायिक हिंसा बिल को संसद में पास होने से रोका: असम के गोगामुख में पीएम मोदी

April 01st, 11:30 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जो चुनाव की घोषणा के बाद असम में उनकी पहली रैली थी। इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

पीएम मोदी ने असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 01st, 11:00 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, चुनावों की घोषणा के बाद असम में ये उनकी पहली रैलियां थीं। इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

असम न केवल वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ेगा बल्कि जीत के नए रिकॉर्ड भी बनाएगा: पीएम मोदी

March 30th, 01:30 pm

पीएम मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत NaMo ऐप के माध्यम से असम के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी और यह दोहराया कि प्रत्येक बूथ पार्टी की ताकत और चुनावी सफलता की नींव होता है। उन्होंने असम की सच्ची भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह पूर्वोत्तर में भाजपा के विस्तार को आगे बढ़ाने वाली एक मजबूत शक्ति है।

विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने असम के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत की

March 30th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत NaMo ऐप के माध्यम से असम के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी और यह दोहराया कि प्रत्येक बूथ पार्टी की ताकत और चुनावी सफलता की नींव होता है। उन्होंने असम की सच्ची भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह पूर्वोत्तर में भाजपा के विस्तार को आगे बढ़ाने वाली एक मजबूत शक्ति है।

असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी

March 13th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

March 13th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।

असम, भारत के ऊर्जा सामर्थ्य को बढ़ाने वाली धरती है: गोलाघाट में पीएम मोदी

September 14th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने असम बायोएथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया और असम के गोलाघाट स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा कि असम से निकलने वाले पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने पॉलीप्रोपाइलीन के महत्व पर प्रकाश डाला और डेली प्लास्टिक आइटम्स में इसके उपयोग का उल्लेख किया। उन्होंने रेखांकित किया कि असम को एक मॉडर्न पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट का उपहार मिला है।

पीएम मोदी ने गोलाघाट, असम में बायोएथेनॉल प्लांट का उद्घाटन और पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट का शिलान्यास किया

September 14th, 03:00 pm