'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी
July 09th, 03:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
July 09th, 03:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी
July 07th, 03:15 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित
July 07th, 03:00 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।पहले प्रोडक्ट, फिर कंपोनेंट्स और अब सेमीकंडक्टर, यही मेक इन इंडिया का अगला चरण: गुजरात के साणंद में पीएम मोदी
July 04th, 05:15 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया और भारतीय, जापानी तथा थाई इंडस्ट्री पार्टनर्स की संयुक्त कोशिशों की सराहना की। उन्होंने सालाना 20 करोड़ यूनिट बनाने की क्षमता वाले एक्टिव कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत की तारीफ की और 500 करोड़ यूनिट तक पहुँचने के टीम के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने फिर से कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ, 140 करोड़ भारतीय निश्चित रूप से 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया
July 04th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया और भारतीय, जापानी तथा थाई इंडस्ट्री पार्टनर्स की संयुक्त कोशिशों की सराहना की। उन्होंने सालाना 20 करोड़ यूनिट बनाने की क्षमता वाले एक्टिव कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत की तारीफ की और 500 करोड़ यूनिट तक पहुँचने के टीम के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने फिर से कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ, 140 करोड़ भारतीय निश्चित रूप से 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।पीएम मोदी ने असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
June 23rd, 02:13 pm
वर्ष 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने युवा सिविल सेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तथा सरकार के “नागरिक देवो भवः” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सरकारी नीतियों का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुँचे और उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दें।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत-UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट को प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया
June 17th, 10:03 pm
पीएम मोदी ने 15 जुलाई 2026 से लागू होने वाले भारत- UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा और 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देगा।भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030
June 15th, 05:42 am
भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की
June 11th, 08:09 pm
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश भर में युवाओं के सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास, AI-आधारित विकास, MSME, डिफेंस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और समावेशी मानव विकास के महत्व पर भी जोर दिया।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
June 10th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी
April 18th, 03:15 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है, जिसके लिए 83,977 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा, परिवहन का समय और लागत कम होगी और रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा होंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम होगी।प्रधानमंत्री 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे
April 12th, 04:43 pm
महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप, पीएम मोदी 13 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में भाग लेंगे। यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा और विकसित भारत 2047 की दिशा में उनकी भूमिका को उजागर करेगा। यह सम्मेलन भारत के विकास पथ को आकार देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।शासन को नागरिक-केंद्रित बनाकर एक नई पहचान दी जा रही है: पीएम मोदी
April 02nd, 10:40 am
क्षमता निर्माण आयोग (CBC) के स्थापना दिवस के अवसर पर, पीएम मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन पब्लिक सर्विस को प्रासंगिक और उत्तरदायी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गवर्नेंस के मूल मंत्र नागरिक देवो भव: को दोहराते हुए विश्वास जताया कि यह पहल भारत को विकसित भारत बनाने की यात्रा में एक अहम अध्याय साबित होगी।पीएम मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया
April 02nd, 10:31 am
क्षमता निर्माण आयोग (CBC) के स्थापना दिवस के अवसर पर, पीएम मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन पब्लिक सर्विस को प्रासंगिक और उत्तरदायी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गवर्नेंस के मूल मंत्र नागरिक देवो भव: को दोहराते हुए विश्वास जताया कि यह पहल भारत को विकसित भारत बनाने की यात्रा में एक अहम अध्याय साबित होगी।कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी
March 25th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।मंत्रिमंडल ने ₹28,840 करोड़ के कुल खर्च वाली रीजनल कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी
March 25th, 04:16 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से 28,840 करोड़ रुपये के कुल खर्च के साथ वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2035-36 तक दस वर्षों के लिए रीजनल कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान के शुभारंभ और कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, यह पहल रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगी।