प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीमती विजया मेहता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

July 01st, 11:41 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीमती विजया मेहता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि श्रीमती विजया मेहता जी आधुनिक मराठी रंगमंच में अग्रणी थीं। वह रचनात्मकता और कलात्मक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके कार्यों ने अभिनेताओं, निर्देशकों और रंगमंच प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।