प्रधानमंत्री ने 2026 अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय पहलवानों को बधाई दी

May 28th, 08:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए आज भारतीय पहलवानों को बधाई दी।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य

May 06th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

May 06th, 03:44 pm

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।

भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

प्रधानमंत्री ने श्री तो लाम को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

April 07th, 12:32 pm

पीएम मोदी ने श्री तो लाम को वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी

January 03rd, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

January 03rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

मन की बात: पीएम मोदी ने आपातकाल को याद किया, संविधान के रक्षकों को किया नमन

June 29th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता और दुनिया भर में योग कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बारे में बात की। उन्होंने तीर्थयात्रियों द्वारा की जाने वाली पवित्र यात्राओं, आपातकाल लागू होने, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता और प्रकृति संरक्षण के महत्व सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। पीएम ने वियतनाम में पूजनीय भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर बात की, जिन्हें भारत से भेजा गया था।

आज, नॉर्थ ईस्ट ‘ग्रोथ का फ्रंट-रनर’ बन रहा है: राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी

May 23rd, 11:00 am

पीएम मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें ट्रेड, टूरिज्म और बायो-इकोनॉमी में इस रीजन की विशाल संभावनाओं को सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव विजन EAST- Empower, Act, Strengthen, Transform पर प्रकाश डाला और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की फ्यूचर ग्रोथ और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाले एक महत्वपूर्ण और इमर्जिंग पावरहाउस के रूप में सराहा।

पीएम मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया

May 23rd, 10:30 am

पीएम मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें ट्रेड, टूरिज्म और बायो-इकोनॉमी में इस रीजन की विशाल संभावनाओं को सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव विजन EAST- Empower, Act, Strengthen, Transform पर प्रकाश डाला और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की फ्यूचर ग्रोथ और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाले एक महत्वपूर्ण और इमर्जिंग पावरहाउस के रूप में सराहा।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने पर आसियान-भारत का संयुक्त बयान

October 10th, 05:42 pm

लाओ पीडीआर के वियनतियाने में आयोजित 21वें आसियान-इंडिया समिट में आसियान देशों और भारत ने आपसी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मंच की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। संगठन ने आसियान देशों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग के उद्देश्य से, आसियान-भारत डिजिटल फ्यूचर फंड की स्थापना के लिए भारत की सराहना करते हुए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी तथा साइबर सिक्योरिटी समेत अनेक अहम क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता की

September 24th, 12:27 am

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में, ‘यूएन समिट ऑफ द फ्यूचर’ से इतर, वियतनाम के राष्ट्रपति और पार्टी महासचिव टो लैम के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने गहन सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक संबंधों तथा बढ़ते सामरिक संबंधों के महत्व की पुष्टि की, जो दोनों देशों के बीच अटूट आपसी विश्वास, समझ और साझा हितों पर आधारित हैं।

वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य

August 01st, 12:30 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिंग चिंग ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में वियतनाम एक महत्वपूर्ण पार्टनर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारे संबंधों के आयामों में विस्तार भी हुआ है और इनमें गहराई भी आई है।

प्रधानमंत्री ने वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की

May 20th, 12:07 pm

पीएम मोदी ने 20 मई 2023 को हिरोशिमा में G-7 समिट से इतर वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की और डिफेंस, रेजिलिएंट सप्लाई चेन, एनर्जी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मानव संसाधन विकास, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संबंधों के निर्माण के अवसरों पर भी चर्चा की।

​ इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईएफ) के बारे में विचार-विमर्श

May 23rd, 02:19 pm

पीएम मोदी ने टोक्यो में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEE) के बारे में चर्चा शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। आईपीईएफ हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में लचीलापन, स्थिरता, समग्रता, आर्थिक विकास, निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से भागीदार देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाना चाहता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमन्त्री फाम मिन्ह चिन के बीच टेलीफोन वार्ता

July 10th, 01:08 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम फाम मिन्ह चिन से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने फाम मिन्ह चिन को वियतनाम के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्षम मार्गदर्शन में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी आगे भी मजबूत होती रहेगी।

शांति, समृद्धि और लोगों के लिए भारत-वियतनाम का संयुक्त दृष्टिकोण

December 21st, 04:50 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल माध्‍यम से शिखर सम्मेलन में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का महत्वपूर्ण स्तंभ है और हमारे इंडो-पैसिफिक विजन का महत्वपूर्ण सहयोगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में संबंध तेजी से बढ़ने के साथ ही व्‍यापक हो रहे हैं।

परिणामों की सूची: भारत-वियतनाम वर्चुअल शिखर सम्मेलन (21 दिसंबर, 2020)

December 21st, 04:40 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-जापान संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारों को अपनी नीतियों के मूल में मानवतावाद रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे पास अतीत में संवाद थे लेकिन वे दूसरों को नीचे खींचने के उद्देश्य से थे। आइए, अब हम साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं।

भारत-वियतनाम नेताओं का वर्चुअल शिखर सम्मेलन

December 21st, 04:26 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल माध्‍यम से शिखर सम्मेलन में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का महत्वपूर्ण स्तंभ है और हमारे इंडो-पैसिफिक विजन का महत्वपूर्ण सहयोगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में संबंध तेजी से बढ़ने के साथ ही व्‍यापक हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री श्री गुयेन जुआन फुक के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन

December 19th, 08:56 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 दिसंबर, 2020 को वियतनाम के प्रधानमंत्री श्री गुयेन जुआन फुक के साथ आभासी शिखर सम्मेलन में सहभागी बनेंगे।