प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे
July 25th, 11:10 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। माई भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की आकांक्षाओं को करीब से जानने का अवसर मिला। साथ ही, इस पहल ने जनभागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमा से लगे गांवों के सामरिक महत्व के प्रति लोगों की समझ को और मजबूत किया।आज भाजपा गुड गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी का सिंबल बन गई है: पीएम मोदी
April 06th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
April 06th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।नॉर्थ ईस्ट का एक बड़ा लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब बनेगी बराक वैली: असम के सिलचर में पीएम मोदी
March 14th, 11:10 am
असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए बराक वैली को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति और प्रगति के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को पीछे ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना और उन्हें रोकना आवश्यक है।पीएम मोदी ने असम के सिलचर में ₹23,550 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया
March 14th, 10:45 am
असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए बराक वैली को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति और प्रगति के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को पीछे ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना और उन्हें रोकना आवश्यक है।देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है: देहरादून में पीएम मोदी
November 09th, 01:00 pm
देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह के अवसर पर संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया। कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने बताया कि उत्तराखंड का बजट अब ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया है। उत्तराखंड की असली पहचान उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो सकता है। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की साहसिक नीतियों की भी सराहना की।पीएम मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में रजत जयंती समारोह को संबोधित किया
November 09th, 12:30 pm
देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह के अवसर पर संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया। कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने बताया कि उत्तराखंड का बजट अब ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया है। उत्तराखंड की असली पहचान उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो सकता है। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की साहसिक नीतियों की भी सराहना की।अरुणाचल प्रदेश शांति एवं संस्कृति का संगम और मां भारती का गौरव है: ईटानगर में पीएम मोदी
September 22nd, 11:36 am
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ₹5,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, बेहतर कनेक्टिविटी, Hollongi एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हॉस्टल्स से जुड़ी पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम ने राज्य की देशभक्ति और बढ़ते टूरिज्म की सराहना की तथा तेजी से समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कम GST दरों से 'GST Savings Festival' शुरू हुआ है, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।पीएम मोदी ने ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में ₹5,100 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
September 22nd, 11:00 am
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ₹5,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, बेहतर कनेक्टिविटी, Hollongi एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हॉस्टल्स से जुड़ी पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम ने राज्य की देशभक्ति और बढ़ते टूरिज्म की सराहना की तथा तेजी से समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कम GST दरों से 'GST Savings Festival' शुरू हुआ है, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।भारत के राज्य और जापान के प्रान्त मिलकर हमारी साझा प्रगति को आगे बढ़ाएँ: टोक्यो में पीएम मोदी
August 30th, 08:00 am
पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।हमें मिलकर बिहार के सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ना है: मोतिहारी में पीएम मोदी
July 18th, 11:50 am
पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में ₹7,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
July 18th, 11:30 am
पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा, साहस का प्रतीक है: पीएम मोदी
July 04th, 05:56 am
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया
July 04th, 04:40 am
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।46 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स से जम्मू-कश्मीर के विकास को नई गति मिलेगी: कटड़ा में पीएम मोदी
June 06th, 12:50 pm
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ₹46,000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने चिनाब और अंजी रेल ब्रिज का उद्घाटन किया तथा वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने जोर देकर कहा कि ये दोनों ब्रिज जम्मू-कश्मीर में समृद्धि के लिए प्रेरक का काम करेंगे। उन्होंने कहा, ये ऐतिहासिक परियोजनाएं टूरिज्म को बढ़ावा देंगी और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचाएंगी, जिससे बिजनेसेज और इंडस्ट्रीज के लिए नए अवसर पैदा होंगे।पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ₹46,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
June 06th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ₹46,000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने चिनाब और अंजी रेल ब्रिज का उद्घाटन किया तथा वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने जोर देकर कहा कि ये दोनों ब्रिज जम्मू-कश्मीर में समृद्धि के लिए प्रेरक का काम करेंगे। उन्होंने कहा, ये ऐतिहासिक परियोजनाएं टूरिज्म को बढ़ावा देंगी और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचाएंगी, जिससे बिजनेसेज और इंडस्ट्रीज के लिए नए अवसर पैदा होंगे।कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के लिए "वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम-II (VVP-II) को मंजूरी दी
April 04th, 03:11 pm
बॉर्डर डेवलपमेंट को बढ़ावा देते हुए, पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने ₹6,839 करोड़ के वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम-II को मंजूरी दी। 2028-29 तक 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए, यह प्रमुख गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका और सुरक्षा को बढ़ाता है। यह पहल सीमा सुरक्षा को मज़बूत करते हुए और कम्युनिटीज को नेशनल डेवलपमेंट में इंटीग्रेट करते हुए बेहतर कनेक्टिविटी, टूरिज्म और इकोनॉमिक ग्रोथ सुनिश्चित करती है।बड़े राष्ट्र हों या वैश्विक मंच, आज भारत में उनका विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है: ET समिट में पीएम
February 15th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘स्वामित्व’ योजना और बैंकिंग रिफॉर्म्स जैसी बदलावकारी नीतियों को श्रेय देते हुए भारत के ग्लोबल इकोनॉमिक लीडर के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता, त्वरित न्याय व कारोबारी सुगमता के महत्व को रेखांकित किया और ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित किया
February 15th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘स्वामित्व’ योजना और बैंकिंग रिफॉर्म्स जैसी बदलावकारी नीतियों को श्रेय देते हुए भारत के ग्लोबल इकोनॉमिक लीडर के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता, त्वरित न्याय व कारोबारी सुगमता के महत्व को रेखांकित किया और ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।‘सबका साथ, सबका विकास’ हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: राज्यसभा में पीएम
February 06th, 04:21 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देते हुए 2014 से अब तक अपनी सरकार के तहत भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर जोर देते हुए समावेशी विकास, एससी/एसटी/ओबीसी सशक्तीकरण, नारी शक्ति और मुद्रा व पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी पहलों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित किया।