प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

February 26th, 11:25 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी के जीवन से मिली शिक्षाओं का उल्‍लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

February 26th, 10:47 am

वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने कहा कि वे देशवासियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी वीरता की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया, जिसमें कहा गया है: साहसी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति दुःख पर विजय प्राप्त करने और अपने जीवन में सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं। ऐसे व्यक्ति सम्‍पन्‍न और समृद्ध बनते हैं। इसलिए, धैर्य और साहस सदैव जीवन में सफलता प्राप्त करने के सर्वोत्तम साधन होते हैं।

वंदेमातरम् ने उस विचार को पुनर्जीवित किया, जो हजारों वर्षों से भारतवर्ष की रग-रग में रचा-बसा था:लोकसभा में पीएम मोदी

December 08th, 12:30 pm

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह चर्चा आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने के लिए सभी से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम को सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बनाया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के संकल्प को दोहराया।

पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा को संबोधित किया

December 08th, 12:00 pm

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह चर्चा आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने के लिए सभी से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम को सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बनाया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के संकल्प को दोहराया।

बिहार ने झूठ को हराया और सच का साथ दिया: एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय से बोले पीएम मोदी

November 14th, 07:30 pm

एनडीए को बिहार में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया। उन्होंने राज्य के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए, उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत बिहारवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी। उन्होंने कहा, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया है।

पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया

November 14th, 07:00 pm

एनडीए को बिहार में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया। उन्होंने राज्य के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए, उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत बिहारवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी। उन्होंने कहा, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया है।

“वंदे मातरम्” का सार भारत और माँ भारती की भावना में समाया है: पीएम मोदी

November 07th, 10:00 am

पीएम मोदी ने 7 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वन्दे मातरम् माँ भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। पीएम ने वन्दे मातरम् के गहन महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बंकिम बाबू की रचना की प्रत्येक पंक्ति, प्रत्येक शब्द और प्रत्येक भावना में गहरा अर्थ छिपा है। उन्होंने सभी से इस सदी को भारत की सदी बनाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गीत "वन्दे मातरम्" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया

November 07th, 09:45 am

पीएम मोदी ने 7 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वन्दे मातरम् माँ भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। पीएम ने वन्दे मातरम् के गहन महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बंकिम बाबू की रचना की प्रत्येक पंक्ति, प्रत्येक शब्द और प्रत्येक भावना में गहरा अर्थ छिपा है। उन्होंने सभी से इस सदी को भारत की सदी बनाने का आह्वान किया।

स्वदेशी प्रोडक्ट्स, वोकल फॉर लोकल: त्योहारों पर 'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान

September 28th, 11:00 am

इस महीने के ‘मन की बात कार्यक्रम’ में, पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश भर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, RSS की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

May 28th, 09:49 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के लिए उनका बलिदान और समर्पण, विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन करता रहेगा।

अर्बन एरिया हमारे ग्रोथ सेंटर हैं, हमें अर्बन बॉडीज को इकोनॉमी का ग्रोथ सेंटर बनाना होगा: गांधीनगर में पीएम मोदी

May 27th, 11:30 am

पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करते हुए और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदियों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट के प्रति गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत अपने नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।

पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी के 20वीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया

May 27th, 11:09 am

पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करते हुए और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदियों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट के प्रति गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत अपने नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

February 26th, 09:41 am

प्रधानमंत्री ने आज वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमारी भाषा हमारी संस्कृति की संवाहक होती है: अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी

February 21st, 05:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रयासों से निर्मित हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

पीएम मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया

February 21st, 04:30 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रयासों से निर्मित हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद रखें: प्रधानमंत्री

December 18th, 02:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अंडमान एवं निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को याद रखें। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल और मुंबई में जनसभाएं की

November 14th, 02:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल और मुंबई में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल नई सरकार चुनने का चुनाव नहीं है। इस चुनाव में एक ओर संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं और दूसरी ओर औरंगजेब के गुणगान करने वाले लोग हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी कांग्रेस पार्टी ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा देती रही और इस नारे के नाम पर इसने गरीबों को ही लूट लिया। उन्होंने कहा कि मुंबई सपनों का शहर है, तो महायुति सपनों को पूरा करने वाला गठबंधन है।

आपका प्रत्येक वोट महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य की गारंटी बनेगा: पुणे में पीएम मोदी

November 12th, 01:20 pm

पुणे की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पुणे को सशक्त बनाने के लिए निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग की आवश्यकता है और हमने इन तीनों पर ध्यान केंद्रित किया है। पिछले दशक में विदेशी निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है और पिछले ढाई वर्षों में महाराष्ट्र, भारत के पसंदीदा डेस्टिनेशन की सूची में सबसे ऊपर है। पुणे और आसपास के इलाकों को इस निवेश का बड़ा हिस्सा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया

November 12th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया। विपक्ष के अघाड़ी गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है, उनकी विशेषज्ञता केवल विकास में अड़चन पैदा करने में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, देश के गरीबों और वंचितों को संविधान से मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है। पीएम ने कहा कि इस चुनाव अभियान में अघाड़ी के पास लोगों को बताने के लिए अपना एक काम तक नहीं है।

यह महाराष्ट्र के भविष्य, सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है: नासिक में पीएम मोदी

November 08th, 12:10 pm

महाराष्ट्र के नासिक की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए महाराष्ट्र का तेजी से आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। महाराष्ट्र आगे बढ़ेगा, तभी भारत विकसित बनेगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना ही देश की भावना की। ये सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं।