कैबिनेट ने दिल्ली में ₹6969.67 करोड़ के रोड टनल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
July 01st, 03:06 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने दिल्ली में ₹6,969.67 करोड़ के रोड टनल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.1 किमी है, जिसमें 3.14 किमी की सुरंग, 0.98 किमी का टनल अप्रोच रैंप, RE वॉल के साथ 0.554 किमी का अप्रोच मार्ग, 2.556 किमी का एलिवेटेड हिस्सा और 0.87 किमी की समतल सड़क शामिल है। यह प्रोजेक्ट रोजगार पैदा करने के साथ-साथ सुगम और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।