प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, देशवासियों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
April 29th, 11:45 am
पीएम मोदी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश के सभी नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के मंदिरों में भी दर्शन किए और सभी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और कल्याण की प्रार्थना की।महिलाओं के आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा: वाराणसी में पीएम मोदी
April 28th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। भारी संख्या में मौजूद नारीशक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के लक्ष्य की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कल्याण सरकार की नीतियों की प्राथमिकता रही है। पीएम ने फिर दोहराया कि भाजपा-एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और 'विकसित भारत' के निर्माण में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दे रही है।पीएम मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
April 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। भारी संख्या में मौजूद नारीशक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के लक्ष्य की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कल्याण सरकार की नीतियों की प्राथमिकता रही है। पीएम ने फिर दोहराया कि भाजपा-एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और 'विकसित भारत' के निर्माण में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दे रही है।प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे
April 26th, 03:46 pm
पीएम मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में एक महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। साथ ही हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगा।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की
February 09th, 09:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।आज भारत मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी और ग्रीन मोबिलिटी को प्राथमिकता दे रहा है: सिंगूर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
January 18th, 03:30 pm
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 घंटे; राज्य की रेल कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व रहे हैं। पोर्ट्स और नदी जलमार्गों से जुड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक्स के लिए एक बड़ा हब बनने की क्षमता है, जिसमें पोर्ट्स, वॉटरवेज, हाईवेज और एयरपोर्ट्स निर्बाध ढंग से ट्रांसपोर्ट के लिए एक-दूसरे से जुड़े होंगे।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में करीब ₹830 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
January 18th, 03:00 pm
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 घंटे; राज्य की रेल कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व रहे हैं। पोर्ट्स और नदी जलमार्गों से जुड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक्स के लिए एक बड़ा हब बनने की क्षमता है, जिसमें पोर्ट्स, वॉटरवेज, हाईवेज और एयरपोर्ट्स निर्बाध ढंग से ट्रांसपोर्ट के लिए एक-दूसरे से जुड़े होंगे।वॉलीबॉल की भावना से प्रेरित संतुलन, सहयोग और संकल्प के साथ आगे बढ़ता भारत: पीएम मोदी
January 04th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने देश के 28 राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की समृद्ध खेल परंपरा पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान शहर के उत्साह, समर्थन और प्रसिद्ध आतिथ्य का अनुभव करेंगे।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
January 04th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने देश के 28 राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की समृद्ध खेल परंपरा पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान शहर के उत्साह, समर्थन और प्रसिद्ध आतिथ्य का अनुभव करेंगे।प्रधानमंत्री 4 जनवरी को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे
January 03rd, 02:41 pm
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, पीएम मोदी 4 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे भारत से 1,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जो विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों का हिस्सा होंगे।‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।भारत आज ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है: पीएम मोदी
December 06th, 08:14 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 को संबोधित किया
December 06th, 08:13 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री ने वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को दंडक्रम परायणम पूरा करने पर बधाई दी
December 02nd, 01:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को बिना किसी रुकावट के 50 दिनों में दंडक्रम परायणम -जिसमें शुक्ल याजुर्वेद की मध्यंदिनी शाखा के 2000 मंत्र शामिल हैं-पूरा करने के लिए बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि 19 वर्षीय वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे द्वारा किया गया कार्य आने वाली पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। काशी के सांसद के रूप में, मुझे प्रसन्नता है कि यह असाधारण उपलब्धि इस पवित्र शहर में हुई। श्री मोदी ने कहा, उनके परिवार, पूरे भारत के कई संतों, ऋषियों, विद्वानों और संगठनों को मेरा प्रणाम, जिन्होंने उनकी सहायता की।हम सभी के लिए आपका मार्गदर्शन भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है: राज्यसभा के सभापति के अभिनंदन समारोह के दौरान पीएम मोदी
December 01st, 11:15 am
राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन के अभिनंदन समारोह के दौरान, पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभापति का नेतृत्व राज्यसभा के कामकाज को और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से आने वाले सभापति राधाकृष्णन ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। सभापति के व्यापक सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका विशाल अनुभव सदन और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरक मार्गदर्शन साबित होगा।राज्यसभा के सभापति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन के अभिनंदन के दौरान पीएम श्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य
December 01st, 11:00 am
राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन के अभिनंदन समारोह के दौरान, पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभापति का नेतृत्व राज्यसभा के कामकाज को और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से आने वाले सभापति राधाकृष्णन ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। सभापति के व्यापक सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका विशाल अनुभव सदन और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरक मार्गदर्शन साबित होगा।आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी
November 28th, 03:35 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया
November 28th, 03:30 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है: गुजरात के डेडियापाड़ा में पीएम मोदी
November 15th, 03:15 pm
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वाजपेयी जी की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया था और उनकी अपनी सरकार ने इस मंत्रालय के बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है।