भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी
January 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
January 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।कैबिनेट ने बिहार में ₹3,822.31 करोड़ की 4-लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी
September 24th, 03:07 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में ₹3,822.31 करोड़ की लागत वाली 4-लेन साहेबगंज-अरेराज-बेतिया सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से प्रमुख धरोहरों और बौद्ध स्थलों तक एक्सेस में सुधार होगा, जिससे बिहार में बौद्ध सर्किट और पर्यटन को बल मिलेगा। इससे रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में पीएम मोदी
July 04th, 09:30 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया
July 04th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।मोदी के सेवाकाल में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है: हाजीपुर में पीएम मोदी
May 13th, 11:21 pm
बिहार के हाजीपुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि एनडीए को दिया गया आपका वोट केन्द्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और इंडी अलायंस को गलती से भी दिए गए वोट का बेकार जाना तय है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय के नाम पर ‘लालटेन वालों’ ने बिहार में सिर्फ अंधेरगर्दी फैलाई और बिहार के लोगों को गरीबी तथा अभाव में धकेलने का काम किया।प्रधानमंत्री ने बिहार में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया
May 13th, 10:30 am
पीएम मोदी ने बिहार के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए को दिया गया आपका वोट केन्द्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और इंडी अलायंस को गलती से भी दिए गए वोट का बेकार जाना तय है। मुजफ्फरपुर में उन्होंने कहा कि आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था और ये एनडीए की सरकार है, जो बिहार में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाई है। सारण की तीसरी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है।फिडे ग्रैंड स्विस ओपन में भारत शीर्ष स्थान पर
November 06th, 08:23 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज ओपन में उत्कृष्ट जीत के लिए विदित गुजराती और वैशाली की प्रशंसा की है।प्रधानमंत्री ने बिहार के वैशाली में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
November 20th, 11:16 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के वैशाली में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।