पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:59 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।कैबिनेट ने गुजरात के वडीनार में शिप रिपेयर फैसिलिटी हब को मंजूरी दी
May 05th, 06:50 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गुजरात के वडीनार में 1,570 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक शिप रिपेयर फैसिलिटी के विकास को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट रोजगार सृजित करेगा, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ तथा ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ के तहत भारत के दीर्घकालिक समुद्री लक्ष्यों को मजबूती देगा।