विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों ने पीएम मोदी से साझा किए अपने अनुभव

July 26th, 10:27 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान MYBharat के स्वयंसेवकों ने भारत के सीमावर्ती गांवों से जुड़ी अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं। प्रतिभागियों ने बताया कि इस यात्रा ने उनके नजरिए को किस तरह बदला। स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत, सीमावर्ती गांवों में जीवन के प्रत्यक्ष अनुभव और वहां के लोगों की भावनाओं को समझने से उन्हें “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और गहराई से जानने का अवसर मिला।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से सीमावर्ती गांवों के विकास को मिल रही नई रफ्तार: पीएम मोदी

July 26th, 05:00 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने MY Bharat के युवा साथियों के द्वारा पूरे देश में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पर बसे गांवों को अब देश के 'आखिरी गांव' नहीं, बल्कि 'भारत के पहले गांव' के रूप में पहचान दी गई है। उन्होंने इन गांवों में विकसित नई सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख किया तथा वहां के लोगों की देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की भी खुले दिल से सराहना की।

पीएम मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया

July 26th, 04:30 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने MY Bharat के युवा साथियों के द्वारा पूरे देश में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पर बसे गांवों को अब देश के 'आखिरी गांव' नहीं, बल्कि 'भारत के पहले गांव' के रूप में पहचान दी गई है। उन्होंने इन गांवों में विकसित नई सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख किया तथा वहां के लोगों की देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की भी खुले दिल से सराहना की।

प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे

July 25th, 11:10 am

पीएम नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। माई भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की आकांक्षाओं को करीब से जानने का अवसर मिला। साथ ही, इस पहल ने जनभागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमा से लगे गांवों के सामरिक महत्व के प्रति लोगों की समझ को और मजबूत किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है

May 19th, 01:31 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, हर जगह कमल खिल रहा है: बीजेपी मुख्यालय से पीएम मोदी

May 04th, 07:01 pm

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक, भावुक और लोकतंत्र तथा प्रदर्शन आधारित शासन में जनता के भरोसे की मजबूत पुष्टि बताया। पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती में नजर आए प्रधानमंत्री का यह रूप संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है और बंगाल के इस अहम जनादेश के महत्व को भी प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।

कई राज्यों में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

May 04th, 07:00 pm

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक, भावुक और लोकतंत्र तथा प्रदर्शन आधारित शासन में जनता के भरोसे की मजबूत पुष्टि बताया। पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती में नजर आए प्रधानमंत्री का यह रूप संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है और बंगाल के इस अहम जनादेश के महत्व को भी प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया

April 23rd, 07:24 pm

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं

April 22nd, 11:28 am

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के नाम एक भावनात्मक पत्र भी साझा किया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा: उत्तराखंड में पीएम मोदी

April 14th, 01:25 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

April 14th, 01:20 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

पीएम 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

April 13th, 04:11 pm

पीएम मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड हिस्से पर बने वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरे के दौरान वे जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और देहरादून में कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला यह एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर रिजनल इकोनॉमिक डेवलपमेंट को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 08th, 06:41 pm

उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

December 30th, 12:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस दुर्घटना हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है: देहरादून में पीएम मोदी

November 09th, 01:00 pm

देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह के अवसर पर संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया। कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने बताया कि उत्तराखंड का बजट अब ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया है। उत्तराखंड की असली पहचान उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो सकता है। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की साहसिक नीतियों की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में रजत जयंती समारोह को संबोधित किया

November 09th, 12:30 pm

देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह के अवसर पर संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया। कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने बताया कि उत्तराखंड का बजट अब ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया है। उत्तराखंड की असली पहचान उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो सकता है। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की साहसिक नीतियों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

November 09th, 09:05 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा, प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि भूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है।

पीएम 9 नवंबर को देहरादून का दौरा करेंगे

November 08th, 09:26 am

पीएम मोदी, उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए 9 नवंबर को देहरादून का दौरा करेंगे। वह पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी ₹8,140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इसके अलावा वे पीएम-फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों को ₹62 करोड़ जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की

September 11th, 06:02 pm

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए देहरादून का दौरा किया। उन्होंने ₹1,200 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर जोर दिया। पीएम ने त्वरित राहत और प्रतिक्रिया के लिए NDRF, SDRF, सेना, राज्य प्रशासन और अन्य सेवा संगठनों के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे

September 10th, 01:01 pm

पीएम मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम, मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद, पीएम देहरादून जाएँगे, जहाँ वे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।