प्रधानमंत्री ने उस्ताद हुसैन सईदउद्दीन डागर के निधन पर शोक व्यक्त किया

July 31st, 06:22 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने उस्ताद हुसैन सईदउद्दीन डागर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, उस्ताद हुसैन सईदउद्दीन डागर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। शास्त्रीय संगीत में उनका योगदान पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। भारत सहित पूरी दुनिया के लोग उस्ताद हुसैन सईदउद्दीन डागर के संगीत को काफी पंसद करते थे और वे संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।