प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

June 10th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे

May 17th, 06:09 pm

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अहम चरण में स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्वीडन ने अपने फाइटर जेट्स से एस्कॉर्ट भी प्रदान किया। यह दौरा भारत-स्वीडन संबंधों की बढ़ती गहराई और दोनों देशों के बीच अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा

January 27th, 06:48 pm

27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट

January 27th, 06:15 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।

उपलब्धियों की सूची: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट का भारत दौरा

January 27th, 02:53 pm

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के भारत दौरे से भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत पूरी होने की संयुक्त घोषणा हुई। डिफेंस और सिक्योरिटी, स्किलिंग और मोबिलिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लीन एनर्जी, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन तथा कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में कई समझौते और MoU साइन किए गए।

भारत और यूरोपियन यूनियन का सहयोग ‘पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल गुड’ है: पीएम मोदी

January 27th, 01:30 pm

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU पार्टनरशिप; साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक तालमेल और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भारत-EU FTA, किसानों और छोटे उद्योगों को यूरोपियन बाजारों तक पहुंचने में मदद करेगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा तथा हमारे सर्विस सेक्टर के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने उत्साह और राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह की सराहना की

January 26th, 04:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत ने गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और गर्व के साथ मनाया।

तस्वीरों में: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वां गणतंत्र दिवस

January 26th, 08:12 am

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की एकता, ताकत और समृद्ध विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिन की शुरुआत की और अपने वीर योद्धाओं के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता को दोहराया।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

September 17th, 07:09 pm

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया।

पीएम मोदी ने यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ जॉइंट टेलीफोन कॉल पर बातचीत की

September 04th, 06:27 pm

पीएम मोदी ने यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ जॉइंट टेलीफोन कॉल पर बातचीत की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-यूरोपियन यूनियन संबंधों में प्रगति का स्वागत किया और रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने यूरोपियन लीडर्स को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से बातचीत की

June 18th, 03:04 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उपयोगी चर्चा की।

द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया

March 05th, 11:37 am

भारत के लिए यह सप्ताह ग्लोबल पार्टनर्स के साथ गहन जुड़ाव तथा महत्वपूर्ण घरेलू क्षेत्रों में प्रगति से भरपूर रहा। यूरोपियन कमीशन के लीडर्स ने भारत का दौरा किया, लैटिन अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताएँ आगे बढ़ीं, और इंटरनेशनल बिजनेसेज ने देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाई। इस बीच, भारत के लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और एविएशन सेक्टर ऐसे बदलावों से गुजर रहे हैं, जो दीर्घकालीन आर्थिक प्रभाव डाल सकते हैं।

जॉइंट स्टेटमेंट: भारत-EU ट्रेड और टेक्नोलॉजी काउंसिल की दूसरी बैठक, नई दिल्ली (28 फरवरी, 2025)

February 28th, 06:25 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भारत-EU ट्रेड और टेक्नोलॉजी काउंसिल की दूसरी बैठक के दौरान ट्रेड, टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी में भारत-EU साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने AI, सेमीकंडक्टर, 6G और क्लीन एनर्जी को आगे बढ़ाने, इकोनॉमिक सिक्योरिटी व इनोवेशन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस सहयोग का उद्देश्य ग्लोबल स्टेबिलिटी, रेजिलिएंस और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है।

लीडर्स स्टेटमेंट: प्रेजिडेंट ऑफ द यूरोपियन कमीशन और EU कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स का भारत दौरा

February 28th, 06:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपियन कमीशन की प्रेजिडेंट Ms. Ursula von der Leyen ने कहा कि EU-भारत स्‍ट्रैटेजिक पार्टनरशिप ने उनके लोगों और व्यापक वैश्विक भलाई के लिए मजबूत लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने 20 वर्षों की भारत-EU स्‍ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और 30 वर्षों से अधिक के भारत-EC कोऑपरेशन एग्रीमेंट के आधार पर इस पार्टनरशिप को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानमंत्री ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी

July 19th, 11:48 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग की पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी

June 06th, 01:18 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की

April 25th, 04:35 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के साथ बातचीत की। दोनों ने भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते और निवेश समझौते पर वार्ता की आगामी पुन: शुरुआत शामिल है।

यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के अध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की बैठक

October 29th, 02:27 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के साथ उपयोगी बातचीत की।