कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक 11.56 किमी लंबे और 8 स्टेशनों वाले एक्सटेंशन कॉरिडोर को मंजूरी दी
February 14th, 01:08 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक एक्सटेंशन कॉरिडोर को मंजूरी दी है। यह 11.56 किमी लंबा होगा और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस प्रोजेक्ट से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और शहर में रहने वालों और आने-जाने वालों, दोनों के लिए आवाजाही आसान होगी, साथ ही कार्बन एमिशन में भी काफी कमी आएगी।प्रधानमंत्री 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे
September 19th, 05:22 pm
पीएम मोदी 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। भावनगर में वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लेंगे और ₹34,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री ₹7,870 करोड़ से अधिक की समुद्री परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। वे धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और लोथल स्थित नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे।मोबिलिटी सेक्टर में अपना फ्यूचर देखने वाले हर इन्वेस्टर के लिए भारत एक शानदार डेस्टिनेशन: पीएम
January 17th, 11:00 am
पीएम मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने ऑटो सेक्टर में भारत के तेजी से हो रहे ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की फ्यूचर-रेडी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, बढ़ते निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ तथा लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित बढ़ती घरेलू मांग की प्रशंसा की।पीएम मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया
January 17th, 10:45 am
पीएम मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने ऑटो सेक्टर में भारत के तेजी से हो रहे ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की फ्यूचर-रेडी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, बढ़ते निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ तथा लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित बढ़ती घरेलू मांग की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने 45वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
December 26th, 07:39 pm
पीएम मोदी ने PRAGATI के 45वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें शहरी परिवहन की छह मेट्रो परियोजनाएं और रोड कनेक्टिविटी तथा थर्मल पावर से संबंधित एक-एक परियोजना शामिल थी। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैली इन परियोजनाओं की कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।