प्रधानमंत्री ने अभिनेता राम चरण और श्री अनिल कामिनेनी के साथ मुलाकात के दौरान तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की

October 12th, 09:28 pm

अभिनेता राम चरण, उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला एवं अनिल कामिनेनी के साथ बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने दुनिया की पहली आर्चरी प्रीमियर लीग के माध्यम से तीरंदाजी को बढ़ावा देने के उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना की। पीएम ने कहा कि ये पहल तीरंदाजी की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और अधिकाधिक युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करेंगी।