मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के निर्माण को बीओटी (टोल) मोड पर 7145.14 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत से मंजूरी दी

July 01st, 03:09 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने उत्तर प्रदेश में ₹7,145.14 करोड़ के 117.7 किमी लंबे रोड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। 'पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान' के अनुरूप, यह प्रोजेक्ट 16 इकोनॉमिक नोड्स, 9 सोशल नोड्स और 10 लॉजिस्टिक्स नोड्स के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। यह प्रोजेक्ट रोजगार पैदा करने के साथ-साथ सुगम और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे: हरदोई में पीएम मोदी

April 29th, 11:35 am

पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

April 29th, 11:30 am

पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने उन्‍नाव सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

July 10th, 10:45 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा है।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई और उन्नाव में जनसभाओं को संबोधित किया

February 20th, 01:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई और उन्नाव में जनसभाओं को संबोधित किया। हरदोई में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यूपी में गरीबों के लिए काम तब शुरू हुआ जब 2017 में आपने यहां डबल इंजन सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए आवास बनाने में मदद की, सभी के लिए शौचालय बनाए, महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए और स्वास्थ्य को भी उचित महत्व दिया।