प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का टेलीफोन आया

August 08th, 10:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वैंस का टेलीफोन आया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

July 04th, 09:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।

पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 18th, 05:04 am

फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

May 23rd, 04:20 pm

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कई मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया भी साझा किया। पीएम ने शांति प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

भारत सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बन रहा: गुजरात के सानंद में पीएम मोदी

March 31st, 01:05 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में स्थित केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही इस यूनिट में उत्पादन कार्य शुरू हो गया। उन्होंने केन्स टेक्नोलॉजी के नेतृत्व, गुजरात सरकार और प्लांट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व जताया कि एक भारतीय कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के मंत्र को सही मायने में चरितार्थ करती है।

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया

March 31st, 01:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में स्थित केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही इस यूनिट में उत्पादन कार्य शुरू हो गया। उन्होंने केन्स टेक्नोलॉजी के नेतृत्व, गुजरात सरकार और प्लांट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व जताया कि एक भारतीय कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के मंत्र को सही मायने में चरितार्थ करती है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की

February 02nd, 11:15 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करने की घोषणा के लिए 1.4 अरब भारतीयों की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इसका फायदा हमारे लोगों को होता है और विशाल अवसर खुलते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक शांति प्रयासों की सराहना करते हुए, पीएम ने उनके शांति प्रयासों के लिए भारत का पूरा समर्थन दोहराया।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की

December 11th, 08:50 pm

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

पीएम मोदी ने दीपावली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति की पुष्टि की

October 22nd, 08:25 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं तथा प्रकाश के इस पर्व के अवसर पर व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की

September 10th, 07:52 am

पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका अपने लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत पर विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री का वक्तव्य

June 18th, 12:32 pm

G7 समिट के दौरान मीटिंग नहीं हो पाने के बाद, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक शांति प्रयासों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रति अपना पुरजोर समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया

April 22nd, 12:27 pm

डिप्लोमैटिक फोन कॉल्स से लेकर अभूतपूर्व वैज्ञानिक खोजों तक, इस सप्ताह ग्लोबल स्टेज पर भारत की उपस्थिति; सहयोग, इनोवेशन और सांस्कृतिक गर्व से भरी रही।

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक सुश्री तुलसी गब्बार्ड ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

March 17th, 08:52 pm

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक सुश्री तुलसी गब्बार्ड ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की।

मेरे लिए देश ही देव है और जन सेवा ही प्रभु सेवा: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी

March 16th, 11:47 pm

पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की

March 16th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने श्री डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी

January 20th, 10:57 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने में सहयोग करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री डोनाल्ड ट्रंप को आगामी सफल कार्यकाल के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

अमेरिका ने भारत को 297 पुरावशेष वस्तुएं वापस कीं

September 22nd, 12:11 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के अवसर पर अमरीकी पक्ष ने भारत से चोरी की गयी अथवा तस्करी के माध्यम से ले जायी गयी 297 प्राचीन वस्तुओं की वापसी में सहायता की है। इन्हें शीघ्र ही भारत को वापस लौटा दिया जाएगा। डेलावेयर के विलमिंगटन में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन को प्रतीकात्मक रूप से कुछ चुनिंदा वस्तुएं सौंपी गईं। प्रधानमंत्री ने इन कलाकृतियों की वापसी में सहयोग के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया।

फैक्ट शीट: क्वाड लीडर्स समिट-2024

September 22nd, 12:06 pm

राष्ट्रपति बाइडेन ने डेलावेयर के विलमिंगटन में; ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के नेताओं के साथ चौथे क्वाड लीडर्स समिट की मेज़बानी की। क्वाड; महामारी, प्राकृतिक आपदाओं, समुद्री सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इंडो-पैसिफिक में परियोजनाओं को क्रियान्वित करते हुए, बेहतरी के लिए एक वैश्विक शक्ति बना हुआ है। क्वाड नेताओं ने सहयोग को गहरा करने और दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए नई पहलों की घोषणा की, जिसमें मज़बूत फंडिंग हासिल करने और अंतर-संसदीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धताएँ शामिल हैं।

फैक्ट शीट: क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में कैंसर के प्रभाव को घटाने के लिए कैंसर मूनशॉट अभियान शुरू किया

September 22nd, 12:03 pm

क्वाड समूह के देशों; अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने इंडो-पैसिफिक में सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए क्वाड कैंसर मूनशॉट की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाकर, एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देकर, स्क्रीनिंग बढ़ाकर और उपचार का विस्तार करके कैंसर की केयर को मजबूत करना है। क्वाड लीडर्स के कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में, भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को 7.5 मिलियन डॉलर मूल्य के एचपीवी सैंपलिंग किट, डिटेक्शन टूल और सर्वाइकल कैंसर के टीके उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

जॉइंट फैक्ट शीट: अमेरिका और भारत व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार जारी रखेंगे

September 22nd, 12:00 pm

राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक एवं रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की, जिसमें अभूतपूर्व स्तर के विश्वास और सहयोग पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवाधिकार जैसे साझा मूल्यों पर जोर दिया, साथ ही रक्षा सहयोग में प्रगति की सराहना की। राष्ट्रपति बाइडेन ने जी-20 में भारत की भूमिका और यूक्रेन में मानवीय प्रयासों सहित वैश्विक नेतृत्व की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया और सुरक्षित, समृद्ध एवं समावेशी भविष्य के निर्माण में अमेरिका-भारत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।