नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
June 25th, 10:40 pm
नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा, जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य की विशेष प्रतिनिधि हैं, ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर(डीपीआई) आधारित क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और सुगम बना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर के भागीदार देशों के साथ अपने अनुभवों को साझा करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की
February 20th, 09:52 pm
AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। महासचिव ने AI इम्पैक्ट समिट के सफल आयोजन के लिए पीएम को बधाई दी। वहीं पीएम ने AI पर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल बनाने की महासचिव की पहल की सराहना की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, जल्द और जरूरी सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की
December 01st, 06:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) श्री एंटोनियो गुटेरेस से 1 दिसंबर 2023 को दुबई में सीओपी 28 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की।