प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

June 07th, 02:06 pm

पीएम मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि मेजर अभिलाषा बराक की यह उपलब्धि देश के असंख्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने UN पीसकीपिंग मिशनों में भारत के लंबे और महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी

June 07th, 01:58 pm

पीएम मोदी ने SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी और टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने टीम को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह जीत आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक युवाओं को फुटबॉल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

योग कम खर्च में स्वस्थ जीवनशैली का सबसे अच्छा माध्यम है: अहमदाबाद में वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में पीएम मोदी

June 04th, 06:41 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

June 04th, 06:40 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट

May 22nd, 09:31 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।

कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी

March 25th, 05:35 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।

भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी

March 12th, 10:47 pm

NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया

March 12th, 08:30 pm

NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

March 05th, 08:03 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

February 20th, 09:52 pm

AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। महासचिव ने AI इम्पैक्ट समिट के सफल आयोजन के लिए पीएम को बधाई दी। वहीं पीएम ने AI पर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल बनाने की महासचिव की पहल की सराहना की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, जल्द और जरूरी सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन करेंगे

February 18th, 03:55 pm

18 फरवरी को विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत करने के बाद, पीएम मोदी 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। वे अन्य नेताओं के साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी जाएंगे और लीडर्स प्लेनरी तथा CEO राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे। समिट के दौरान पीएम कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

भारत का SCO विजन Security, Connectivity, Opportunity है: तियानजिन में पीएम मोदी

September 01st, 10:14 am

पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें SCO समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने SCO फ्रेमवर्क के तहत सहयोग को मजबूत करने के भारत के अप्रोच पर प्रकाश डाला। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति व समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रुप के रिफॉर्म-ओरिएंटेड एजेंडे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

भारत-नामीबिया संबंधों का सुनहरा दौर हमारे सामने है: नामीबिया की संसद में पीएम मोदी

July 09th, 08:14 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने नामीबियाई संसद को संबोधित किया

July 09th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

रियो डी जेनेरियो डिक्लरेशन - अधिक समावेशी और सस्टेनेबल गवर्नेंस के लिए ग्लोबल साउथ सहयोग को बढ़ावा

July 07th, 06:00 am

BRICS देशों के नेता 17वें BRICS समिट के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में मिले। नेताओं ने आपसी सम्मान और समझ, संप्रभु समानता, एकजुटता, लोकतंत्र, खुलेपन, समावेशिता, सहयोग और आम सहमति की BRICS spirit के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और BRICS भागीदार देशों के रूप में नए देशों को शामिल करने का स्वागत किया।

पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘शांति और सुरक्षा तथा ग्लोबल गवर्नेंस में रिफॉर्म’

July 06th, 09:41 pm

पीएम मोदी ने इस बात को उजागर किया कि किस तरह ग्लोबल साउथ को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। क्लाइमेट-फाइनेंस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी एक्सेस और सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उसे केवल “token gestures” दिए गए हैं; जबकि प्रमुख ग्लोबल इंस्टिट्यूशंस में उसके वास्तविक प्रतिनिधित्व का अभाव है। उन्होंने ब्राजील के नेतृत्व में BRICS के विस्तार की प्रशंसा की और UN सिक्योरिटी काउंसिल, WTO तथा डेवलपमेंट बैंक्स जैसे संस्थानों में वास्तविक सुधारों का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के अनुरूप, एक मॉडर्न और इंक्लूसिव वर्ल्ड-ऑर्डर की आवश्यकता पर जोर दिया।

BRICS ग्रुप की Diversity और Multipolarity हमारी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ: पीएम मोदी

July 06th, 09:40 pm

पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS समिट में भाग लिया और दो सत्रों को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि 20वीं सदी के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है, प्रधानमंत्री ने उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने BRICS न्यू डेवलपमेंट बैंक, साइंस & रिसर्च रिपॉजिटरी, क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर अपने सुझाव भी दिए।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट में भाग लिया

July 06th, 09:39 pm

पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS समिट में भाग लिया और दो सत्रों को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि 20वीं सदी के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है, प्रधानमंत्री ने उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने BRICS न्यू डेवलपमेंट बैंक, साइंस & रिसर्च रिपॉजिटरी, क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर अपने सुझाव भी दिए।

भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में पीएम मोदी

July 04th, 09:30 pm

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

July 04th, 09:00 pm