यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत
July 31st, 07:28 pm
यूके के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में, पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। साथ ही, दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और भारत-यूके CETA के लागू होने का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
July 21st, 08:09 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर आज बधाई दी।G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री की UK के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
June 17th, 12:36 am
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-UK संबंधों में आई मजबूती की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विजन 2035 के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया और 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट' के जल्द लागू होने की उम्मीद जताई।प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 04th, 09:56 pm
पीएम मोदी ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर से मुलाकात की और भारत-ब्रिटेन साझेदारी के लगातार मजबूत होते संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व विकास और सहयोग के नए अवसर उभर रहे हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इंडिया-यूके विजन 2035 द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देता रहेगा और वैश्विक कल्याण के लिए दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों को और मजबूत बनाएगा।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:00 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।रोल्स रॉयस के सीईओ ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 11th, 10:24 pm
रोल्स-रॉयस के सीईओ श्री टुफान एर्गिनबिलगिक ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, हम भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने और हमारे नवीन और गतिशील युवाओं के साथ भागीदारी करने के लिए रोल्स-रॉयस के उत्साह का स्वागत करते हैं।भारत-ब्रिटेन संयुक्त वक्तव्य
October 09th, 03:24 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर, UK के पीएम कीर स्टार्मर ने 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने मुंबई में डेलीगेशन-लेवल की वार्ता की, जहाँ उन्होंने India-UK Comprehensive Strategic Partnership की बढ़ती प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और ग्लोबल पीस, स्टेबिलिटी तथा rules-based international order के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने मुंबई में Global Fintech Fest में मुख्य भाषण भी दिया।परिणामों की सूची: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
October 09th, 01:55 pm
UK के पीएम की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाए। AI, इनोवेशन और क्रिटिकल मिनरल्स के लिए जॉइंट सेंटर्स स्थापित करने से लेकर SBI के साथ क्लाइमेट टेक स्टार्टअप फंड शुरू करने तक, इस यात्रा ने टेक्नोलॉजी, ट्रेड, एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में प्रगति को चिह्नित किया। UK की यूनिवर्सिटीज जल्द ही भारत में अपने कैंपस स्थापित करेंगी, जिससे people-to-people और knowledge ties को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के आगमन पर स्वागत किया
October 08th, 12:21 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का भारत की उनकी पहली ऐतिहासिक यात्रा के आगमन पर हार्दिक स्वागत किया है। उनके साथ ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है।प्रधानमंत्री ने श्री स्वराज पॉल के निधन पर शोक व्यक्त किया
August 22nd, 09:41 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री स्वराज पॉल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।आज, अपने प्रयासों से, हम ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं: तूत्-कुडी में पीएम मोदी
July 26th, 08:16 pm
पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तूत्-कुडी में ₹4800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
July 26th, 07:47 pm
पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।प्रधानमंत्री 26-27 जुलाई को तमिलनाडु का दौरा करेंगे
July 25th, 10:09 am
पीएम मोदी, 26 जुलाई को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ₹4800 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो राज्य के नागरिकों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाएंगी। 27 जुलाई को पीएम, तमिलनाडु के अरियालुर स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के समारोह में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की
July 24th, 11:00 pm
पीएम मोदी ने सैंड्रिंघम एस्टेट में महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। उन्होंने आयुर्वेद और योग सहित सस्टेनेबल लिविंग पर चर्चा की, और इस बात पर विचार किया कि इनका लाभ पूरी दुनिया से कैसे साझा किया जा सकता है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement पर हस्ताक्षर से द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी। उन्होंने क्लाइमेट-एक्शन और कॉमनवेल्थ के भीतर सहयोग को मजबूत करने पर भी बातचीत की।प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारतीय और UK बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की
July 24th, 07:38 pm
पीएम मोदी और UK के पीएम स्टार्मर ने भारत और UK के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उन्हें ट्रेड, इंवेस्टमेंट और इनोवेशन पार्टनरशिप को गहरा करने के लिए CETA से मिलने वाले अवसरों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों लीडर्स ने बिजनेसेज को समर्थन देने और आर्थिक सहयोग के रिश्तों को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।‘भारत-यूके विजन 2035’
July 24th, 07:12 pm
पीएम मोदी और UK के पीएम स्टार्मर ने 24 जुलाई 2025 को लंदन में अपनी बैठक के दौरान नए India-UK Vision 2035” का समर्थन किया, जो दोनों देशों की फिर से सजीव हुई साझेदारी, की पूरी क्षमता को सामने लाने के साझा संकल्प को दोहराता है। यह महत्वाकांक्षी और future-focused agreement, दोनों देशों के आपसी ग्रोथ, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने और एक समृद्ध, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल वर्ल्ड को आकार देने के संकल्प को रेखांकित करता है।UK के पीएम स्टार्मर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी का संबोधन
July 24th, 04:20 pm
UK के पीएम कीर स्टार्मर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने India–UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) पर हस्ताक्षर को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने दोनों देशों के किसानों, MSMEs, युवाओं और उद्योगों के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने Vision 2035 पर प्रगति और डिफेंस, एजुकेशन एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में सहयोग का भी स्वागत किया।