प्रधानमंत्री ने दमन में नमो हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

June 05th, 10:25 pm

केंद्र शासित प्रदेश दमन के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी मजबूती देते हुए पीएम मोदी ने दमन में नमो हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और लोगों को क्वालिटी हेल्थकेयर उपलब्ध कराने के जारी प्रयासों के अनुरूप है।

प्रधानमंत्री ने दमन के नमो एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया

June 05th, 10:18 pm

दमन की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दमन के नमो एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल बिल्डिंग क्षेत्र में टूरिज्म और कारोबारी गतिविधियों को उल्लेखनीय बढ़ावा देगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

June 05th, 10:11 pm

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और नागरिकों से प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए उसकी रक्षा करने के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

June 05th, 10:08 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत की बढ़ती डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए देश के प्रयासों का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

दमन ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन गया है: पीएम मोदी

June 05th, 07:20 pm

दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।

पीएम मोदी ने दमन में करीब ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया

June 05th, 07:15 pm

दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे

June 04th, 10:03 am

पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।

कैबिनेट ने बाजार आधारित शहरी बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए ₹1 लाख करोड़ के अर्बन चैलेंज फंड को मंजूरी दी

February 14th, 01:09 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने एक लाख करोड़ रुपये की कुल केंद्रीय सहायता के साथ अर्बन चैलेंज फंड (UCF) शुरू करने को मंजूरी दी है। इससे अगले पांच सालों में शहरी सेक्टर में कुल चार लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह फंड बजट 2025-26 में घोषित सरकार के उस विजन को लागू करेगा, जिसमें शहरों को ग्रोथ हब बनाने की बात कही गई है।

पीएम ने 49वीं PRAGATI मीटिंग की अध्यक्षता की

September 24th, 09:56 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 49वीं PRAGATI मीटिंग में; खनन, रेलवे और जल संसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹65,000 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाले आठ महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। पीएम ने अधिकारियों से नागरिकों के लिए जीवन-सुगमता और उद्यमों के लिए कारोबारी-सुगमता के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु result-oriented अप्रोच अपनाने का आग्रह किया।

हमने स्वामित्व योजना शुरू की ताकि ड्रोन के जरिए घरों और जमीनों की मैपिंग कर गांवों में संपत्ति का स्वामित्व सुनिश्चित किया जा सके: पीएम

January 18th, 06:04 pm

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। उन्होंने योजना की पांच साल पहले हुई शुरुआत को याद करते हुए कहा कि यह ग्रामीणों को उनके हक के संपत्ति दस्तावेज दिलाने के लिए बनाई गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर ग्राम स्वराज को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बातचीत की

January 18th, 05:33 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना से जुड़े पांच लाभार्थियों से बातचीत की और उनके अनुभवों के बारे में जाना।

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए

January 18th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। उन्होंने योजना की पांच साल पहले हुई शुरुआत को याद करते हुए कहा कि यह ग्रामीणों को उनके हक के संपत्ति दस्तावेज दिलाने के लिए बनाई गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर ग्राम स्वराज को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति मालिकों को 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे

January 16th, 08:44 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और 2 केन्द्र-शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे।

पीएम ‘स्वामित्व योजना’ के तहत प्रॉपर्टी मालिकों को 50 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करेंगे

December 26th, 04:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 200 जिलों के 46,000 से अधिक गांवों में प्रॉपर्टी मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करेंगे।

कैबिनेट ने PMGKY और अन्य योजनाओं के तहत मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई जारी रखने को मंजूरी दी

October 09th, 03:07 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की यूनिवर्सल सप्लाई को इसके वर्तमान स्वरूप में जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। चावल फोर्टिफिकेशन पहल PMGKY के हिस्से के रूप में भारत सरकार द्वारा 100% फंडिंग के साथ एक सेंट्रल सेक्टर की पहल के रूप में जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री 7 अगस्त को नीति आयोग के शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

August 05th, 01:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में शासी परिषद की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के एजेंडे में, अन्य बातों के साथ-साथ फसलों के विविधीकरण और तिलहन व दालों तथा कृषि-समुदायों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करना; राष्ट्रीय शिक्षा नीति-स्कूली शिक्षा का कार्यान्वयन; राष्ट्रीय शिक्षा नीति-उच्च शिक्षा का कार्यान्वयन; और शहरी प्रशासन शामिल है।

कैबिनेट ने सभी सरकारी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल के वितरण को मंजूरी दी

April 08th, 03:58 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीईए ने फोर्टिफाइड चावल (पोषणयुक्त चावल) की सप्लाई के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फोर्टीफिकेशन से देश के हर गरीब व्यक्ति को कुपोषण और महिलाओं, बच्चों, स्तनपान कराने वाली माताओं में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए पोषण मिलेगा। चावल के फोर्टिफिकेशन की पूरी लागत (लगभग 2,700 करोड़ रुपये प्रति वर्ष) भारत सरकार द्वारा वहन की जाएगी।