प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

June 07th, 02:06 pm

पीएम मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि मेजर अभिलाषा बराक की यह उपलब्धि देश के असंख्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने UN पीसकीपिंग मिशनों में भारत के लंबे और महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया।