भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।पीएम मोदी ने AI सेक्टर में काम कर रहे CEOs और विशेषज्ञों से बातचीत की
January 29th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाले CEOs और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। फरवरी में होने वाले IndiaAI Impact Summit को ध्यान में रखते हुए, इस बातचीत का उद्देश्य रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना, AI इनोवेशन को दिखाना और भारत के AI मिशन के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना था। ‘AI for All’ के अपने विजन के तहत, पीएम ने कहा कि हमें अपनी तकनीक से प्रभाव पैदा करना है और साथ ही दुनिया को प्रेरित भी करना है।“मैत्री पर्व” भारत और ओमान के बीच मित्रता का उत्सव है: मस्कट में सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी
December 18th, 12:32 pm
मस्कट में भारतीय समुदाय के सदस्यों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया और छात्रों को इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।पीएम मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
December 18th, 12:31 pm
मस्कट में भारतीय समुदाय के सदस्यों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया और छात्रों को इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।हमें अपनी अप्रोच को ‘जॉब्स ऑफ टुडे’ से ‘कैपेबिलिटीज ऑफ टुमारो’ की ओर तेजी से चेंज करना होगा: G20 जोहान्सबर्ग समिट सेशन-3 में पीएम मोदी
November 23rd, 04:05 pm
जोहान्सबर्ग में G20 समिट के तीसरे सेशन में, पीएम मोदी ने जरूरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के तरीके में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने बताया कि इंडिया-AI मिशन के तहत आसान और तेज कम्प्यूटिंग क्षमता तैयार की जा रही है। पीएम ने सभी G20 देशों को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे भारत फरवरी 2026 में होस्ट करेगा, जिसकी थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' होगी।प्रधानमंत्री ने “सभी के लिए न्यायपूर्ण और समान भविष्य” पर G20 सेशन को संबोधित किया
November 23rd, 04:02 pm
जोहान्सबर्ग में G20 समिट के तीसरे सेशन में, पीएम मोदी ने जरूरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के तरीके में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने बताया कि इंडिया-AI मिशन के तहत आसान और तेज कम्प्यूटिंग क्षमता तैयार की जा रही है। पीएम ने सभी G20 देशों को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे भारत फरवरी 2026 में होस्ट करेगा, जिसकी थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' होगी।'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की
August 31st, 11:30 am
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।भारत का बढ़ता सामर्थ्य दुनिया की बेहतरी को सुनिश्चित कर रहा है: एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी
October 21st, 10:25 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जारी उथल-पुथल के बीच, भारत उम्मीद की एक किरण बना है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा दौर में भारत; प्रत्येक सेक्टर और क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी से काम कर रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 को संबोधित किया
October 21st, 10:16 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जारी उथल-पुथल के बीच, भारत उम्मीद की एक किरण बना है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा दौर में भारत; प्रत्येक सेक्टर और क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी से काम कर रहा है।टेलीकॉम सेक्टर में भारत के रिफॉर्म्स अकल्पनीय और अभूतपूर्व: पीएम मोदी
October 15th, 10:05 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन-वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली और इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कनेक्टिविटी और टेलीकॉम रिफॉर्म्स में भारत की बदलावकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश में टेलीकॉम को कनेक्टिविटी से आगे समानता और अवसर का माध्यम बनाया है।प्रधानमंत्री ने ITU वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली का उद्घाटन किया
October 15th, 10:00 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन-वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली और इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कनेक्टिविटी और टेलीकॉम रिफॉर्म्स में भारत की बदलावकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश में टेलीकॉम को कनेक्टिविटी से आगे समानता और अवसर का माध्यम बनाया है।भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक भागीदारी पर संयुक्त वक्तव्य
August 20th, 08:39 pm
भारत के राजकीय दौरे लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम 20 अगस्त, 2024 को भारत आए। यह मलेशिया के प्रधानमंत्री की दक्षिण एशियाई क्षेत्र की पहली यात्रा थी। साथ ही यह दोनों प्रधानमंत्रियों की पहली बैठक थी, जिससे उन्हें बढ़े हुए रणनीतिक संबंधों का जायजा लेने का मौका मिला। उनके बीच व्यापक चर्चा हुई जिसमें तमाम ऐसे क्षेत्र शामिल थे जो भारत-मलेशिया संबंधों को बहुस्तरीय और बहुआयामी बनाते हैं।स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का लक्ष्य देश की समस्याओं का समाधान और समाधान से रोजगार निर्माण है: पीएम मोदी
December 19th, 11:32 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के लिए किफायती, क्वालिटी, सस्टेनेबल और स्केलेबल सॉल्यूशंस प्रदान करने की दिशा में भारत पर दुनिया के भरोसे को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से देश की युवाशक्ति, विकसित भारत के लिए समाधान का अमृत निकाल रही है।प्रधानमंत्री ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों को संबोधित किया
December 19th, 09:30 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के लिए किफायती, क्वालिटी, सस्टेनेबल और स्केलेबल सॉल्यूशंस प्रदान करने की दिशा में भारत पर दुनिया के भरोसे को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से देश की युवाशक्ति, विकसित भारत के लिए समाधान का अमृत निकाल रही है।दीपावली पर सरकारी योजनाएं हर घर में खुशियां ला रही हैं: प्रधानमंत्री
November 10th, 03:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर संतोष जताया कि कई सरकारी योजनाएं दीपावली के अवसर पर हर घर में खुशियां ला रही हैं।प्रधानमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की
October 16th, 10:26 pm
पीएम मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ श्री सुंदर पिचाई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। पीएम और श्री पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार में भाग लेने की गूगल की योजना पर चर्चा की। पीएम ने भारत में क्रोमबुक मैन्युफैक्चरिंग के लिए HP के साथ गूगल की साझेदारी की सराहना की। उन्होंने गूगल की 100 भाषाओं की पहल को स्वीकार किया तथा AI टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें और सभी अपडेट्स पाने के लिए बेल आइकन जरूर दबाएं: पीएम मोदी
September 27th, 11:29 pm
यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ''आज मैं एक साथी यूट्यूबर के रूप में आपके बीच आकर बेहद खुश हूं। मैं भी आपके जैसा ही हूं। 15 साल से मैं यूट्यूब चैनल के जरिए भी देश-दुनिया से जुड़ा हूं। हम सब मिलकर अपने देश की बहुत बड़ी आबादी के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।पीएम नरेंद्र मोदी की यूट्यूब यात्रा: वैश्विक प्रभाव के 15 वर्ष
September 27th, 11:23 pm
यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ''आज मैं एक साथी यूट्यूबर के रूप में आपके बीच आकर बेहद खुश हूं। मैं भी आपके जैसा ही हूं। 15 साल से मैं यूट्यूब चैनल के जरिए भी देश-दुनिया से जुड़ा हूं। हम सब मिलकर अपने देश की बहुत बड़ी आबादी के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।प्रधानमंत्री ने वडोदरा में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया
September 27th, 03:39 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की नारी शक्ति का आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर, सर्वोच्च शिखर पर है। विपक्ष की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उसे अगर वाकई महिलाओं की चिंता होती तो वह दशकों तक उन्हें, उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखता। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में चर्चित गुजरात मॉडल की सबसे बड़ी ताकत, गुजरात की महिलाएं हैं।प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया
September 26th, 07:53 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में केन्द्र सरकार ने, महिलाओं के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक, पूरे जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, हमारी बहनों के सपनों के पूरा होने की गारंटी है।