कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी

March 25th, 05:35 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।

रोम और ग्लासगो यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

October 28th, 07:18 pm

प्रधानमंत्री महामहिम मारियो द्रागी के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-31 अक्टूबर, 2021 तक रोम, इटली और वेटिकन सिटी का दौरा करेंगे। इसके बाद वे, प्रधानमंत्री महामहिम बोरिस जॉनसन के निमंत्रण पर 1-2 नवंबर 2021 तक ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करेंगे।