प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया
July 08th, 01:46 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, मशहूर प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में ASI के संरक्षण और जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट की शुरुआत के अवसर पर एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में भारत का सहयोग दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को संरक्षित रखने के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 07th, 05:15 pm
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा
July 03rd, 08:42 pm
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 28th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।योग कम खर्च में स्वस्थ जीवनशैली का सबसे अच्छा माध्यम है: अहमदाबाद में वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में पीएम मोदी
June 04th, 06:41 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया
June 04th, 06:40 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।आज शुरू की गई परियोजनाओं से तमिलनाडु में ऊर्जा की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी
March 11th, 05:45 pm
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग ₹5,650 करोड की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
March 11th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।‘बागुरुम्बा दहोउ’ हमारी महान बोडो परंपरा को सम्मान देने का माध्यम है: गुवाहाटी, असम में पीएम मोदी
January 17th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बागुरुम्बा दहोउ-2026 को संबोधित किया, जो बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। अपने भाषण में, पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार में असमिया संस्कृति को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 के बोडो शांति समझौते ने दशकों के संघर्ष को खत्म किया, जिससे युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने असम और बोडोलैंड के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में बागुरुम्बा दहोउ कार्यक्रम को संबोधित किया
January 17th, 06:00 pm
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बागुरुम्बा दहोउ-2026 को संबोधित किया, जो बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। अपने भाषण में, पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार में असमिया संस्कृति को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 के बोडो शांति समझौते ने दशकों के संघर्ष को खत्म किया, जिससे युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने असम और बोडोलैंड के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया।“मैत्री पर्व” भारत और ओमान के बीच मित्रता का उत्सव है: मस्कट में सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी
December 18th, 12:32 pm
मस्कट में भारतीय समुदाय के सदस्यों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया और छात्रों को इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।पीएम मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
December 18th, 12:31 pm
मस्कट में भारतीय समुदाय के सदस्यों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया और छात्रों को इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।प्रधानमंत्री ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने का स्वागत किया
December 10th, 12:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली को आज यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने भारत में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति के 20वें सत्र की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की
December 08th, 08:53 pm
प्रधानमंत्री ने भारत में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति के 20वें सत्र की शुरुआत पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मंच विश्व भर की जीवित परंपराओं को संरक्षित करने और लोकप्रिय बनाने के एक साझा विज़न के साथ 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों को एक साथ लेकर आया है।प्रधानमंत्री ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर गर्व व्यक्त किया
November 26th, 10:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर अत्यधिक गर्व व्यक्त किया है।बिहार ने झूठ को हराया और सच का साथ दिया: एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय से बोले पीएम मोदी
November 14th, 07:30 pm
एनडीए को बिहार में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया। उन्होंने राज्य के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए, उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत बिहारवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी। उन्होंने कहा, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया है।पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया
November 14th, 07:00 pm
एनडीए को बिहार में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया। उन्होंने राज्य के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए, उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत बिहारवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी। उन्होंने कहा, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया है।प्रधानमंत्री ने लखनऊ को पाक-कला का यूनेस्को सृजनशाील शहर घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की
November 01st, 02:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ को यूनेस्को द्वारा पाक-कला का सृजनशाील शहर घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।जंगलराज से दूर रहेगा बिहार...फिर से NDA सरकार: छपरा में पीएम मोदी
October 30th, 11:15 am
बिहार के छपरा की जनसभा में पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के तुष्टीकरण से प्रेरित और आस्था व विकास का विरोधी RJD-कांग्रेस गठबंधन, कभी भी जनता की आस्था का सम्मान नहीं कर सकता। महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी, बैंक सखी और लखपति दीदी जैसी NDA की पहलों ने पूरे बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया है तथा NDA के सत्ता में लौटने पर यह समर्थन और बढ़ेगा।