प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 12:10 am
पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने ट्रेड, इनोवेशन, उभरती तकनीक, सुरक्षा, जलवायु और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘भारत-स्वीडन जॉइंट एक्शन प्लान 2026–2030’ को भी अपनाया।पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री ने रवींद्रनाथ टैगोर की साझा सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया
May 17th, 11:18 pm
पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत का सम्मान करते हुए विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया, जो भारत और स्वीडन के बीच साझा सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को दर्शाता है तथा टैगोर की 1926 की ऐतिहासिक स्वीडन यात्रा के शताब्दी वर्ष को भी चिह्नित करता है।प्रधानमंत्री ने स्वीडन के चुनिंदा बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की
May 17th, 11:16 pm
पीएम मोदी ने चुनिंदा स्वीडिश बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के तहत गहन सहयोग का निमंत्रण दिया। उन्होंने स्वीडिश कंपनियों को क्लीन एनर्जी, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, इनोवेशन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे
May 17th, 06:09 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अहम चरण में स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्वीडन ने अपने फाइटर जेट्स से एस्कॉर्ट भी प्रदान किया। यह दौरा भारत-स्वीडन संबंधों की बढ़ती गहराई और दोनों देशों के बीच अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री की स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
December 01st, 08:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 दिसंबर 2023 को दुबई में सीओपी 28 के मौके पर स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।भारत और स्वीडन ने सीओपी-28 के दौरान लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन के दूसरे चरण की संयुक्त रूप से मेजबानी की
December 01st, 08:29 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ दुबई में सीओपी-28 में 2024-26 की अवधि के लिए लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी 2.0) के चरण-II को संयुक्त रूप से लॉन्च किया।भारत ने सीओपी-28 में संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्लोबल ग्रीन क्रेडिट पहल की संयुक्त रूप से मेजबानी की
December 01st, 08:28 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 दिसंबर, 2023 को दुबई में आयोजित सीओपी-28 के दौरान हुए ‘ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम’ पर हुए उच्च स्तरीय कार्यक्रम की यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ संयुक्त रूप से मेजबानी की। इस कार्यक्रम में स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन, मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति महामहिम श्री फ़िलिप न्यूसी और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष महामहिम श्री चार्ल्स मिशेल की भागीदारी देखी गई।प्रधानमंत्री ने स्वीडन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर उल्फ क्रिस्टर्सन को बधाई दी
October 19th, 09:46 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर उल्फ क्रिस्टर्सन को बधाई दी है।