16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:22 pm
16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने डिफेंस, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, AI, टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहरे सहयोग के जरिए भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। इस जॉइंट स्टेटमेंट में अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री की UK के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
June 17th, 12:36 am
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-UK संबंधों में आई मजबूती की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विजन 2035 के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया और 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट' के जल्द लागू होने की उम्मीद जताई।भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 22nd, 01:00 pm
भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी
May 19th, 04:25 pm
नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 18th, 04:44 pm
भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
April 16th, 11:55 am
भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत है। इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि चाहे यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी
March 12th, 10:47 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया
March 12th, 08:30 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।LDF और UDF ने केरलम् को युवा शक्ति से वंचित कर दिया: एर्नाकुलम में पीएम मोदी
March 11th, 03:00 pm
आज एर्नाकुलम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और भरोसा केरलम के विकास और राज्य में नई राजनीतिक दिशा की मजबूत इच्छा को दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की आकांक्षाएं साफ बताती हैं कि लोग तेज विकास और नए अवसर चाहते हैं।पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 11th, 02:20 pm
आज एर्नाकुलम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और भरोसा केरलम के विकास और राज्य में नई राजनीतिक दिशा की मजबूत इच्छा को दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की आकांक्षाएं साफ बताती हैं कि लोग तेज विकास और नए अवसर चाहते हैं।फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
March 05th, 11:55 am
भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।भारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी
January 12th, 12:49 pm
पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।भारत का dynamism और UK की expertise मिलकर एक unique synergy बनाती है: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
October 09th, 11:25 am
जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-UK संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम स्टार्मर के साथ एजुकेशन सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली डेलीगेशन आया है। पीएम ने कहा कि UK में रहने वाले 18 लाख भारतीयों ने ब्रिटिश समाज और अर्थव्यवस्था में अपने बहुमूल्य योगदान से दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और विकास के सेतु को मजबूत किया है।राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
September 17th, 07:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन किया।