‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की निंदा की और शांति एवं क्षेत्रीय स्थिरता के लिए समर्थन दोहराया
May 05th, 01:11 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।शांति और संवाद की हमारी एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचे: पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी
March 24th, 02:05 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन
March 24th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।प्रधानमंत्री ने UAE के राष्ट्रपति से बात की
March 17th, 10:42 pm
पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। बातचीत के दौरान, पीएम ने ईद की बधाई दी और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने की अहमियत पर सहमति जताई तथा इलाके में शांति के लिए मिलकर काम करते रहने पर जोर दिया। पीएम ने फिर स्पष्ट किया कि भारत UAE पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा करता है।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की
March 01st, 11:30 pm
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:00 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।परिणामों की सूची: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
January 19th, 08:23 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और कृषि सहित अहम क्षेत्रों में कई MoUs और समझौते किए गए। AI India Mission के तहत एक बड़ी घोषणा यह हुई कि भारत में एक सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर बनाने के लिए भारत-यूएई मिलकर काम करेंगे।जॉइंट स्टेटमेंट: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
January 19th, 08:10 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने 2022 में CEPA पर हस्ताक्षर होने के बाद से व्यापार और आर्थिक सहयोग में हुई मजबूत बढ़ोतरी का स्वागत किया और द्विपक्षीय व्यापार में तेजी से हो रहे विस्तार पर बल दिया, जो FY2024-25 में 100 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जिससे अब 2032 तक इसे 200 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का आधार तैयार हो गया है।प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया
January 19th, 05:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई
July 31st, 12:36 pm
UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी के साथ बातचीत में, उन्हें भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की।आज, जब कोई भारत को देखता है, तो गर्व से कह सकता है कि Democracy can deliver: ABP नेटवर्क इंडिया@2047 समिट में पीएम
May 06th, 08:04 pm
भारत मंडपम में ABP न्यूज इंडिया@2047 समिट में पीएम मोदी ने विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत के साहसिक कदमों की सराहना की। ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों की प्रेरक यात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रमुख रिफॉर्म्स, ग्लोबल ट्रेड पैक्ट्स और DBT के ट्रांसफॉर्मेटिव इंपैक्ट पर प्रकाश डाला तथा नेशन फर्स्ट के प्रति अपनी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ABP नेटवर्क इंडिया@2047 समिट को संबोधित किया
May 06th, 08:00 pm
भारत मंडपम में ABP न्यूज इंडिया@2047 समिट में पीएम मोदी ने विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत के साहसिक कदमों की सराहना की। ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों की प्रेरक यात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रमुख रिफॉर्म्स, ग्लोबल ट्रेड पैक्ट्स और DBT के ट्रांसफॉर्मेटिव इंपैक्ट पर प्रकाश डाला तथा नेशन फर्स्ट के प्रति अपनी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
April 24th, 03:29 pm
22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”प्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का स्वागत किया
April 08th, 05:21 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का स्वागत किया।