प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

February 19th, 08:48 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के योद्धा को नमन करता है।

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

February 11th, 10:19 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

January 30th, 10:41 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मोदी ने कहा कि पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न डॉ. एम.जी. रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

January 17th, 10:17 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) को उनकी जन्‍म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

January 03rd, 08:16 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रानी वेलु नचियार की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने रानी वेलु नचियार को वीरता और सैन्य कुशलता का प्रतीक बताते हुए भारत के सबसे वीर योद्धाओं में से एक के रूप में उन्हें याद किया।

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

January 03rd, 08:07 am

आज सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उस अग्रणी समाज सुधारक को स्मरण किया, जिन्होंने सेवा और शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने नेताजी बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए संस्कृत का सुभाषितम साझा किया

December 30th, 10:10 am

पीएम मोदी ने 30 दिसंबर, 1943 के ऐतिहासिक अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की, जब नेताजी ने पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि यह ऐतिहासिक क्षण हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है।

प्रधानमंत्री ने ‘सदैव अटल’ पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

December 25th, 11:21 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि अटल जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित था तथा वे देशवासियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

December 25th, 08:43 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, “उन्हें न केवल एक प्रखर वक्ता के रूप में बल्कि एक ओजस्‍वी कवि के रूप में भी हमेशा याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास का पथ-प्रदर्शक बना रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

December 23rd, 09:39 am

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की चौधरी चरण सिंह जी ने समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

December 03rd, 09:11 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। श्री मोदी ने कहा कि लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया

November 19th, 01:46 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ये पवित्र स्थल; बाबा की असीम करुणा और निस्वार्थ सेवा के उनके संदेश का प्रतीक हैं जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

November 19th, 07:51 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

November 15th, 08:22 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड एक गौरवशाली भूमि है जो जीवंत आदिवासी संस्कृति से समृद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि का इतिहास साहस, संघर्ष और गरिमा की प्रेरक कहानियों से भरा पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

November 05th, 10:36 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी ने लोकगीतों के ज़रिए बिहार की कला और संस्कृति को नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। छठ जैसे महान त्योहार से जुड़े उनके मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने पटना में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी

November 02nd, 10:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना के दिनकर गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन से साकार: पीएम मोदी

October 31st, 12:43 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि है। यह जनांदोलन का एक उल्लेखनीय उदाहरण है, जहां पूरे भारत के लोगों, विशेष रूप से ग्रामीणों ने इस प्रतिष्ठित प्रतिमा के साथ गहरा जुड़ाव महसूस किया।

प्रधानमंत्री ने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

October 31st, 12:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केवडिया में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्र आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

October 31st, 08:05 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

October 15th, 09:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।