प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

August 02nd, 08:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

July 31st, 01:48 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

July 31st, 09:12 am

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीरता की भावना की तुलना उगते सूरज से करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उधम सिंह के जीवन में समाहित साहस और शौर्य की गाथा मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

July 23rd, 08:22 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है।

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

July 23rd, 08:12 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक महान विभूति के रूप में, लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित किया और भावी पीढ़ियों को जनसेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की

July 16th, 09:35 pm

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

July 06th, 12:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट राष्ट्र निर्माता, प्रख्यात शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने श्री रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

July 05th, 12:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें जनसेवा और राष्ट्रीयसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

July 04th, 01:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक मान्यता दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गहन बुद्धि और शाश्वत आदर्श देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। श्री मोदी ने कहा, उनका आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प में राष्ट्र को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखेगा।

प्रधानमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 30th, 06:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘हुल दिवस’ के अवसर पर विदेशी शासन के अन्याय का डटकर मुकाबला करने वाले सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे सभी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि जनजातीय गरिमा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 26th, 12:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके महान कार्य और आदर्श आने वाली कई पीढ़ियों तक राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने हज़रत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 26th, 12:30 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कालजयी बलिदान तथा सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन और उनकी शहादत साहस तथा दृढ़ विश्वास की शक्ति की अमिट प्रेरणा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 25th, 10:53 am

'संविधान हत्या दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़ता से रक्षा करने वाले सभी लोगों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संस्कृत का एक सुभाषितम् भी साझा किया और भारत के संविधान, लोकतंत्र तथा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक है।

प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के परिवार के सदस्यों के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की

June 20th, 08:47 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पहाड़पुर के विद्यालय परिसर में स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मु, स्वर्गीय श्री लखन मुर्मु और स्वर्गीय श्री सिपुन मुर्मु के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने गुमनाम सैनिकों की समाधि पर पुष्पचक्र समर्पित किया

June 15th, 06:00 pm

पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के 'गुमनाम शहीद सैनिकों के स्मारक' पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ उन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र समर्पित किया और उन बहादुर सैनिकों को सम्मान दिया, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्लोवाकिया की स्वतंत्रता और मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी

June 09th, 07:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

May 31st, 11:15 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

May 28th, 09:56 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद किया

May 28th, 09:52 am

पीएम मोदी ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, देशभक्ति और सामाजिक सुधारों में दिए गए योगदान को याद किया। एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वीर सावरकर की बुद्धिमत्ता, वीरता और राष्ट्रवादी सोच देश की आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

May 21st, 09:02 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।