भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य

May 06th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए स्वास्थ्य और प्रसन्‍नता के लिए हंसी की शक्ति पर प्रकाश डाला

February 04th, 09:47 am

पीएम मोदी ने आज प्राचीन ज्ञान पर आधारित एक प्रेरणादायक सुभाषितम साझा किया, जिसमें उन्होंने सर्वोत्तम औषधि के रूप में हंसी के शाश्वत मूल्य पर बल दिया। संस्कृत के एक सुभाषितम का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी औषधियों में हँसी को सर्वोत्तम माना जाता है, क्योंकि यह नि:शुल्क उपलब्ध है, आसानी से सुलभ है और स्वास्थ्य एवं सुख को बढ़ाती है।

आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई: पीएम मोदी

January 28th, 02:39 pm

केरल के आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संस्थान ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर की सोच तेजी से बढ़ रही है और इसी दिशा में 12 हजार आयुष वेलनेस सेंटर्स खोले गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद को साइंस और रिसर्च की कसौटी पर लगातार परखा है।उन्होंने यह भी जोर दिया कि आयुर्वेद में अब आधुनिक तकनीक और AI को और अधिक बढ़ाना चाहिए।

पीएम मोदी ने केरल में आर्य वैद्य शाला चैरिटेबल हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को संबोधित किया

January 28th, 02:25 pm

केरल के आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संस्थान ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर की सोच तेजी से बढ़ रही है और इसी दिशा में 12 हजार आयुष वेलनेस सेंटर्स खोले गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद को साइंस और रिसर्च की कसौटी पर लगातार परखा है।उन्होंने यह भी जोर दिया कि आयुर्वेद में अब आधुनिक तकनीक और AI को और अधिक बढ़ाना चाहिए।

प्रधानमंत्री द्वितीय WHO ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन के समापन समारोह को संबोधित करेंगे

December 18th, 04:21 pm

स्वस्थ भारत के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप, पीएम मोदी 19 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के द्वितीय ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन के समापन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री आयुष की कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, वे वर्ष 2021-2025 के लिए योग के संवर्धन एवं विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाने वाले प्रधानमंत्री पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।