ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 26th, 08:19 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
May 23rd, 04:20 pm
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कई मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया भी साझा किया। पीएम ने शांति प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।परिणामों की सूची: साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत की राजकीय यात्रा
May 22nd, 04:11 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत यात्रा के दौरान संस्कृति, आतंकवाद-रोधी सहयोग, डिप्लोमैटिक ट्रेनिंग, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी, हायर एजुकेशन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में कई MoUs और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत-साइप्रस संबंधों का स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में अपग्रेड होना रहा।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 12:10 am
पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने ट्रेड, इनोवेशन, उभरती तकनीक, सुरक्षा, जलवायु और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘भारत-स्वीडन जॉइंट एक्शन प्लान 2026–2030’ को भी अपनाया।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की
May 17th, 02:35 am
पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी
May 16th, 10:00 pm
नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे
May 15th, 11:35 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:59 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
May 06th, 01:00 pm
भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ‘हेड्स ऑफ मिशन्स कॉन्फ्रेंस’ में भाग लिया
April 30th, 10:42 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘हेड्स ऑफ मिशन कॉन्फ्रेंस’ में भाग लिया। बैठक पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संबंधों को गहरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई।भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: ऊर्जा संसाधन सुरक्षा पर बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:56 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने मजबूत सप्लाई चेन का निर्माण करके, ऊर्जा संसाधनों तक स्थिर पहुंच सुनिश्चित करने और स्वच्छ ऊर्जा व खुले, पारदर्शी वैश्विक ऊर्जा बाजारों में सहयोग को बढ़ावा देकर ऊर्जा सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी
April 20th, 10:53 pm
रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
April 20th, 03:57 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी
April 18th, 03:15 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है, जिसके लिए 83,977 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा, परिवहन का समय और लागत कम होगी और रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा होंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम होगी।मंत्रिमंडल ने ₹12,980 करोड़ की संप्रभु गारंटी के साथ 'भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल' के गठन को मंजूरी दी
April 18th, 03:10 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 12,980 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी के साथ ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (BMI pool) नामक एक घरेलू बीमा पूल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पूल सुनिश्चित करता है कि भारतीय व्यापार को उन जहाजों के लिए किफायती इंश्योरेंस मिलता रहे, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय मूल से भारतीय पोर्ट तक या इसके विपरीत मार्ग पर कार्गो ले जा रहे हैं—भले ही वे अस्थिर समुद्री रास्तों से गुजर रहे हों।