पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में विशाल जनसभा की

March 11th, 06:00 pm

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली को साहस और आस्था की धरती बताया। उन्होंने मरुदु बंधुओं की वीरता को याद किया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर एम. सरवनन के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “त्रिची साहस और आस्था की धरती है।” पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का गर्व के साथ सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के बेटे सी. पी. राधाकृष्णन आज भारत के उपराष्ट्रपति हैं।

आज शुरू की गई परियोजनाओं से तमिलनाडु में ऊर्जा की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी

March 11th, 05:45 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग ₹5,650 करोड की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

March 11th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।

प्रधानमंत्री 11 मार्च को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे

March 09th, 09:54 pm

पीएम मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे केरलम के एर्नाकुलम में एनर्जी और कनेक्टिविटी से जुड़े ₹10,800 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री, अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत तीन रीडेवलप्ड रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी और रेलवे सर्विसेज को कवर करने वाले ₹5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।

आज भारतीय रेल आधुनिक और आत्मनिर्भर बन रही है: मालदा, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

January 17th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं से बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को तेज गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने देश की पहली मेड-इन-इंडिया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो माँ काली की धरती को माँ कामाख्या की धरती से जोड़ती है। उन्होंने मालदा स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की, यात्रियों ने प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की और यात्रा को यादगार बताया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में करीब ₹3,250 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की

January 17th, 01:45 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं से बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को तेज गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने देश की पहली मेड-इन-इंडिया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो माँ काली की धरती को माँ कामाख्या की धरती से जोड़ती है। उन्होंने मालदा स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की, यात्रियों ने प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की और यात्रा को यादगार बताया।

प्रधानमंत्री 20-21 जनवरी को तमिलनाडु में कई मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे

January 18th, 06:59 pm

पीएम मोदी, 20 और 21 जनवरी, 2024 को तमिलनाडु में कई महत्त्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे। प्रधानमंत्री, 20 जनवरी को तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर में वह रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी शामिल होंगे। 21 जनवरी को पीएम, धनुषकोडी के कोथंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री ने 2024 का उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम तमिलनाडु में युवाओं के बीच आयोजित करने पर गर्व व्यक्त किया

January 02nd, 05:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम और युवा शक्ति के बीच अपने नए साल की शुरुआत करने पर प्रसन्‍नता और गर्व व्यक्त किया है।

देश के विकास और विरासत में तमिलनाडु से मिली सांस्कृतिक प्रेरणा का लगातार विस्तार मेरा प्रयास: पीएम मोदी

January 02nd, 12:30 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में रेल, सड़क, पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों से जुड़े ₹20,000 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं, जिसका सीधा लाभ तमिलनाडु को भी मिल रहा है और तमिलनाडु, मेक इन इंडिया का एक बड़ा ब्रांड एंबेसेडर बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में ₹20,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

January 02nd, 12:15 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में रेल, सड़क, पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों से जुड़े ₹20,000 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं, जिसका सीधा लाभ तमिलनाडु को भी मिल रहा है और तमिलनाडु, मेक इन इंडिया का एक बड़ा ब्रांड एंबेसेडर बन रहा है।

किसी भी राष्ट्र को दिशा देने में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका: पीएम मोदी

January 02nd, 11:30 am

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीदासन विश्वविद्यालय एक मजबूत और परिपक्व बुनियाद पर खड़ा हुआ है, जो इसे कई क्षेत्रों में प्रभावशाली और विशिष्ट बनाता है। पीएम ने रिकॉर्ड संख्या में ग्लोबल रैंकिंग में प्रवेश कर रहे देश के विश्वविद्यालयों की उपलब्धि को रेखांकित किया तथा 2047 तक के दौर को देश के लिए एक निर्णायक कालखंड बनाने में युवाओं की क्षमताओं पर भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में भारतीदासन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

January 02nd, 10:59 am

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीदासन विश्वविद्यालय एक मजबूत और परिपक्व बुनियाद पर खड़ा हुआ है, जो इसे कई क्षेत्रों में प्रभावशाली और विशिष्ट बनाता है। पीएम ने रिकॉर्ड संख्या में ग्लोबल रैंकिंग में प्रवेश कर रहे देश के विश्वविद्यालयों की उपलब्धि को रेखांकित किया तथा 2047 तक के दौर को देश के लिए एक निर्णायक कालखंड बनाने में युवाओं की क्षमताओं पर भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री 2-3 जनवरी को तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे

December 31st, 12:56 pm

पीएम मोदी 2 और 3 जनवरी, 2024 को तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे। पीएम, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में विमानन, रेल, सड़क, तेल और गैस, शिपिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े ₹19,850 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के अगत्ती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे तथा कवरत्ती में दूरसंचार, पेयजल, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से जुडी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।