कैबिनेट ने बिहार में ₹2,192 करोड़ की रेलवे परियोजना को मंजूरी दी
September 24th, 03:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को ₹2,192 करोड़ की लागत से मंजूरी दी है। बिहार के चार ज़िलों को कवर करने वाली यह मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाएगी तथा कंजेशन और उत्सर्जन कम करेगी। यह परियोजना भारत को अधिक एफिशिएंट, सस्टेनेबल और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगी।