प्रधानमंत्री 26-27 जुलाई को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

July 25th, 10:09 am

पीएम मोदी, 26 जुलाई को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ₹4800 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो राज्य के नागरिकों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाएंगी। 27 जुलाई को पीएम, तमिलनाडु के अरियालुर स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के समारोह में भाग लेंगे।