प्रधानमंत्री ने थिरु एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
January 17th, 09:56 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि गरीबों को सशक्त बनाने और बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में उनके प्रयासों से हम बहुत प्रेरित हैं।