प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के 29 देशों ने किया सम्मानित—जानिए क्यों!

July 07th, 04:59 pm

जब कुवैत, फ्रांस, पापुआ न्यू गिनी और दो दर्जन से ज़्यादा देशों के नेता, भारत के प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देते हैं, तो यह सिर्फ़ कूटनीतिक शिष्टाचार से कहीं ज़्यादा होता है। यह किसी देश के बढ़ते प्रभाव, मूल्यों और नेतृत्व की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।

संयुक्त वक्तव्य: भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुवैत की आधिकारिक यात्रा (21-22 दिसंबर, 2024)

December 22nd, 07:46 pm

पीएम मोदी ने कुवैत के महामहिम अमीर, शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की आधिकारिक यात्रा की। यहां की अपनी पहली यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में भाग लिया और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए व्यापक बातचीत की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया

December 22nd, 04:37 pm

कुवैत के महामहिम अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत और कुवैत के बीच दीर्घकालिक मित्रता, कुवैत में भारतीय समुदाय और भारत के 1.4 अरब लोगों को समर्पित किया।