पीएम मोदी ने एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ संवाद किया

January 28th, 09:09 pm

इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के तहत पीएम मोदी ने ग्लोबल एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ संवाद किया। इस बातचीत के दौरान सीईओ ने भारत की विकास गति पर गहरा भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए गए निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों के कारण एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन सेक्टर में लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की संभावना है।

भारत की ऊर्जा भविष्‍य के 4 स्‍तंभ हैं - ऊर्जा पहुंच, ऊर्जा सक्षमता, ऊर्जा निरंतरता और ऊर्जा सुरक्षा: प्रधानमंत्री मोदी

April 11th, 10:50 am

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में 16वीं अतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा मंच (आईएफ 16) का उद्घाटन किया जो तेल उत्‍पादक और उपभोक्‍ता देशों के ऊर्जा मंत्रियों, अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुखों तथा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों की सबसे बड़ी बैठक है।

प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फोरम की 16वीं मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्घाटन करेंगे

April 09th, 04:06 pm

वैश्विक ऊर्जा मानचित्र में भारत की बढ़ती अहमियत को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फोरम की 16वीं मंत्रिस्तरीय बैठक (आईईएफ16) की मेजबानी भारत कर रहा है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को करेंगे। ‘आईईएफ16’ विश्व भर के ऊर्जा मंत्रियों, औद्योगिक हस्तियों और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का सबसे बड़ा सम्मेलन है। इस दौरान वैश्विक ऊर्जा के भविष्य पर गहन चर्चाएं की जायेंगी।