पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की
May 17th, 02:35 am
पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की
May 16th, 08:13 pm
नीदरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर विचार - विमर्श किया तथा जारी द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति महामहिमों की सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए जाना जाता है, वैसे ही भारत लोटस के लिए प्रसिद्ध है: द हेग में पीएम मोदी
May 16th, 01:30 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया
May 16th, 01:20 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।हर भारतीय को इस बात का गर्व है कि भारत विविधताओं वाला देश है: प्रधानमंत्री मोदी
June 27th, 10:51 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड और सूरीनाम में रह रहे प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाला हर भारतीय एक 'राष्ट्रदूत' है।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में सामुदायिक समारोह में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया
June 27th, 10:50 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड और सूरीनाम में भारतीय प्रवासियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे यूरोप में नीदरलैंड में दूसरे सबसे ज्यादा ज्यादा प्रवासी भारतीय रहते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स की क्वीन मैक्सिमा और किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मुलाकात की
June 27th, 09:26 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में विला ईकेंहोर्स्ट में क्वीन मैक्सिमा और किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मुलाकात की।नीदरलैंड की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रेस वक्तव्य
June 27th, 04:09 pm
प्रधानमंत्री मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रूट ने द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा की। संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और एक-दूसरे पर निर्भर है। हम दोनों द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।” प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड को भारत के आर्थिक विकास में एक स्वाभाविक भागीदार बताया और दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री मोदी ने द हेग में डच प्रधानमंत्री मार्क रूट के साथ मुलाकात कर वार्ता की
June 27th, 04:08 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड के द हेग स्थित कैटशियस में डच प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ वार्ता की। नेताओं ने द्विपक्षीय और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।